विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वी चंपारण में बाढ़ का पानी देखने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Mon, 15 Jul 2019 03:50 PM (IST)

पूर्वी चंपारण में बाढ़ का कहर जारी है। यहां के बंजरिया प्रखंड में बाढ के पानी में डूबने से पांच ...और पढ़ें

पूर्वी चंपारण में बाढ़ का पानी देखने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत Muzaffarpur News
पूर्वी चंपारण में बाढ़ का पानी देखने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन । पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत बंजरिया प्रखंड की रोहिनिया पंचायत के बुढवा के पास बाढ़ के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों का शव बरामद हो गया है। दरअसल पांच बच्चे एक साथ बाढ़ का पानी देखने के लिए निकले थे। सभी बाढ़ का पानी देख रहे थे। इसी बीच दो कुछ दूर चले गए। इसी बीच एक साथ पानी देख रहे तीन बच्चोंि का पैर फिसल गया और पानी में डूब गए। मृतकों में शुभम (7 वर्ष ), पिता - अजय यादव, ब्रजेश ( 9 वर्ष ) -पिता - रामबाबू यादव और आरती कुमारी ( 10 वर्ष ) पिता -विदेशी यादव शामिल हैं। सभी रोहिनिया पंचायत के बुढवा गांव के हैं ।