बिहार में तीन बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, नहाने के दौरान पूर्वी चंपारण में हुआ हादसा
बिहार में कोराेना वायरस को लेकर लॉकडाउन लगा हुआ है। लोगों को घर से नहीं निकलना है। फिर भी लोग निकल रहे हैं। हादसे के शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में तीनus बच्चियां डूब गईं।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। बिहार में कोराेना वायरस को लेकर लॉकडाउन लगा हुआ है। लोगों को घर से नहीं निकलना है। सरकार की ओर से बार-बार नसीहत दी जा रही है। इसके बाद भी कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में नहाने के लिए निकली तीन बच्चियों की तालब में डूबने से मौत हो गई। हादसा पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ लोग आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रशासन के लोग भी पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार, मोतिहारी के तुरकौलिया में डूबने से तीन बच्चियो की मौत हुई है। वे बचिचयों नहाने के लिए वहां गयी हुई थीं। हादसा तुरकौलिया के सेमरा भोला टोला में हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। थानाध्यक्ष नवनीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गोताखोर को बुलाया गया है।
बताया जाता है कि गांव के ही तीनों बच्चियां सेमरा भोला टोला स्थित तालाब में नहाने के लिए गई थीं। नहाने के दौरान वे सब गहरे पानी में चली गईं। तालाब की गहराई का अंदाजा रहा नहीं, जिसकी वजह से तीनों डूब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर गोताखोर को बुलाकर शवों को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है।