विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीतामढ़ी में युवक की गोली मार कर हत्या, इलाके में आक्रोश

By Ajit KumarEdited By:
Published: Fri, 07 Jun 2019 09:46 AM (IST)

घटना बेलसंड थाना क्षेत्र के रुपौली गांव की। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम। मृतककी ...और पढ़ें

सीतामढ़ी में युवक की गोली मार कर हत्या, इलाके में आक्रोश
सीतामढ़ी में युवक की गोली मार कर हत्या, इलाके में आक्रोश

सीतामढ़ी, जेएनएन। जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में अपराधियों ने गोली मार कर एक युवक की ह्त्या कर दी। घटना गुरुवार की देर शाम की हैं। मृतक की पहचान रुपौली निवासी राज नन्दन राय के पुत्र राजेश राय के रुप में की गई हैं। बताया गया है कि राजेश राय गांव स्थित अपने दरवाजे पर बैठ कर पूर्व मुखिया सह राजद नेता स्व.हरि शंकर गुप्ता के पुत्र मधु गुप्ता समेत अन्य लोगों से बातचीत कर रहे थे। रात साढे आठ बजे दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे चार बदमाशों ने मधु गुप्ता पर फायरिंग करनी शुरु कर दी।

  मधु गुप्ता समेत अन्य लोग भाग निकले। जबकि बदमाशों की गोली से राजेश राय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अंधरे का फायदा उठाते हुए बदमाश फरार हो गए। इधर, जख्मी को बेलसंड पीएचसी से एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में आक्रोश दिख रहा हैं । मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हा हो गया है। बताते चलें कि राजद नेता सह बेलसंड प्रखंड राजद अध्यक्ष रहे हरि शंकर गुप्ता की सात साल पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।