Move to Jagran APP

अगले चार दिनों तक जिले में होगी अच्छी वर्षा

जिले में अगले तीन-चार दिनों तक अच्छी वर्षा होगी। खासकर उत्तर बिहार के तराई क्षेत्रों में ज्यादा वर्षा की संभावना है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी मौसम पूर्वानुमान में उक्त संभावना जताई गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 11:07 PM (IST)
अगले चार दिनों तक जिले में होगी अच्छी वर्षा

मुजफ्फरपुर। जिले में अगले तीन-चार दिनों तक अच्छी वर्षा होगी। खासकर उत्तर बिहार के तराई क्षेत्रों में ज्यादा वर्षा की संभावना है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी मौसम पूर्वानुमान में उक्त संभावना जताई गई है। सुबह में हल्की तेज बारिश हुई। इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कई बार हल्की बूंदाबांदी भी हुई। 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। तापमान में गिरावट व हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में जिले में करीब 4.17 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 27 सितंबर तक के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा कि अनुकूल मानसूनी प्रभावों के कारण उत्तर बिहार में अगले तीन से चार दिनों तक कई स्थानों पर 75 से 100 मिमी वर्षा हो सकती है। गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और पूर्वी व पश्चिम चंपारण में अन्य जिलों की तुलना में अधिक वर्षा की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 8 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सापेक्ष आ‌र्द्रता सुबह में 80 से 90 फीसद तथा दोपहर में 65 से 75 फीसद रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 4.0 डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.