विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरपुर के आरके आश्रम डाकघर से डाक पार्सल की नहीं हो रही डिलेवरी, आपके यहां का क्या हाल है?

By Ajit KumarEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 08:50 AM (IST)

पृर्व सैनिक अखिलेश कुमार ने कहा एक नवम्बर को दिल्ली से बैंक की ओर से उनके नाम का स्पीड पोस्ट ...और पढ़ें

रामकृपाल नगरवासियों की शिकायत पर अधीक्षक ने मांगी रिपोर्ट।
रामकृपाल नगरवासियों की शिकायत पर अधीक्षक ने मांगी रिपोर्ट।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। आरके आश्रम डाकघर से जुड़े उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही है समय पर डाक व पार्सल। रोहुआ रोड स्थित वार्ड 49 के रामकृपाल नगर के उपभोक्ताों की शिकायत पर प्रवर डाक अधीक्षक आशुतोष नारायण राव ने डाकपाल से रिपोर्ट तलब किया है। राव ने कहा कि वह खुद सोमवार को इसकी समीक्षा करेंगे। उसके बाद जो लापरवाह होंगे उनके उपर सख्ती की जाएगी। पृर्व सैनिक अखिलेश कुमार ने कहा एक नवम्बर को दिल्ली से बैंक की ओर से उनके नाम का स्पीड पोस्ट आया था। तीन नम्बर को रमना डाकघर को आरके आश्रम लाया। लेकिन वहा से बिना डिलेवरी किए पत्र वापस कर दिए। इसकी जानकारी उस समय मिली जब दिल्ली से बैंक से एसएमएस आया कि आपके पत्र कि डिलेवरी हो गई है। एसएमएस मिलने के बाद आरके आश्रम के पोस्टमास्टर से संपर्क किया। उनको जानकारी दी गई कि वार्ड नम्बर 49 कन्हौली विशुनदत्त आरके आश्रम डाकघर के अधीन है। यहां पर डाक की होम डिलेवरी सही तरीके से नहीं हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तीन बार आरके आश्रम डाकघर से उनका डाक वापस हुआ है। पोस्ट मास्टर को घर और स्थान का विवरण लिखित रूप में अपडेट किया जा रहा है। लेकिन उनके पास पत्र नहीं पहुंच रहा है यह तीसरी घटना है जब उनकी होम डिलीवरी क्योंकि नहीं हुई है इस मामले के मोनू ने बताया कि उसके घर के लिए दवा का पैकेट दिल्ली से आया था लेकिन उसको भी डिलीवरी नहीं मिली है प्रवर डाक अधीक्षक इस मामले में गंभीर है । उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के डाक पार्सल आने पर संबंधित व्यक्ति कहां डिलीवरी होनी चाहिए। जिले में तेजी से मुहल्लों का भी विकास हो रहा है। इसलिए डाकिया को वहां पर जाकर लोगों की पहचान कर लेनी है ताकि सही व्यक्ति को होम डिलीवरी हो। उन्होंने कहा कि अमूमन पार्सल या डाक पर मोबाइल नंबर होता है उससे संपर्क करके भी डिलीवरी दी जा सकती है। वह खुद इस मामले की पड़ताल करेंगे। जांच होगी और जो भी इसमें दोषी होंगे उनके ऊपर सख्त एक्शन लिया जाएगा। डाक विभाग की अपनी विश्वसनीयता है। जिसके आधार पर वह पब्लिक की सेवा करते हैं।