विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मिशन-60 को पूरा करने उतरेगी मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल की टीम

By Ajit KumarEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 09:20 AM (IST)

सिविल सर्जन ने 18 बिंदुओं पर सुंधार के लिए 16 को दी जवाबदेही। कयाकल्प व लक्ष्य के मानक के अनुसार ...और पढ़ें

सात दिनों के अंदर इसकी समीक्षा की जाएगी। पाइल फोटो
सात दिनों के अंदर इसकी समीक्षा की जाएगी। पाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। तेजस्वी के मिशन-60 दिन को जमीन पर उतारने के लिए सिविल सर्जन के नेतृत्व में टीम उतरेगी। इसके लिए 18 बिन्दु चिह्नित किए गए हैं। 16 लोगों को जवाबदेही दी गई है। राज्य स्वास्थ्य समिति टीम में शामिल प्रणय कुमार और स्मिता सरकार ने सिविल सर्जन डा.यूसी शर्मा के साथ बैठक की। दो पाली में आयोजित बैठक के बाद एक मानक तय हुआ। 

सिविल सर्जन डा.शर्मा ने बताया कि सात दिन पर राज्य की टीम के साथ सुधार को लेकर समीक्षा होगी। हर दिन शाम में प्रभारी अधीक्षक डा.सतीश कुमार उपाधीक्षक व प्रबंधक के साथ समीक्षा कर रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा कि पटना में उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के साथ समीक्षा की। उसके बाद उन्होंने जो टास्क दिए उसके हिसाब से काम चल रहा है। कयाकल्प व लक्ष्य के मानक पर भी सदर अस्पताल को लाना है। जिस चिकित्सक की जो जवाबदेही है उसको हर हाल में पूरा करना है। पूरे परिसर में सफाई व रोस्टर का संशोधन कर उसको तीन दिन के अंदर जारी किया जाएगा। बैठक में डा.सतीश कुमार, डा.सीके दास, प्रबंधक प्रवीण कुमार, केयर इंडिया के जिला समन्वयक सौरभ तिवारी व पीरामल संगठन के प्रतिनिधि शामिल रहे।

किसको मिली क्या जवाबदेही

काम------इनकी जवाबदेही

महिला इमरजेंसी----डा.सुषमा आलोक

जेनरल इमरजेंसी----डा.नीलेश कुमार

डायलिसिस----भास्कर कुमार

रेफरल एंबुलेंस---प्रबंधक व एसीएमओ

महिला काउंसिलिंग----अनु कुमारी

काउंसिलिंग आइसीटीसी----रश्मि कुमारी

दवा व्यवस्था----- फर्मासिस्ट ओमप्रकाश सिंह

डीवीडीएम------अमन सिंह

ड्रग लिस्ट-----फर्मासिस्ट ओम प्रकाश सिंह

सफाई व्यवस्था----जनकल्याण समिति

दीदी की रसोई-----आकृति वर्मा

बोर्ड (जो दिखाई दे)----स्वास्थ्य प्रबंधक

धुलाई--------नीरज कुमार

एसएनसीयू-------डा.चिन्मय शर्मा

एनआरसी------डा.एमएन कमाल

ब्लड बैंक----डा.अजीत कुमार

लैब-----डा.अजीत कुमार

बायोमीट्रिक-----उपाधीक्षक