Move to Jagran APP

बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में एक क्लिक पर जाएंगे छह-छह हजार Muzaffarpur News

डीएम ने कहा संग्रह किया जा रहा है बाढ़ प्रभावित परिवारों का डाटा। जिले के पांच प्रखंड बाढ़ की चपेट में अब तक 49 हजार परिवार चिह्नित।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 09:43 AM (IST)
बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में एक क्लिक पर जाएंगे छह-छह हजार Muzaffarpur News
बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में एक क्लिक पर जाएंगे छह-छह हजार Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले के पांच प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं। मगर, स्थिति नियंत्रण में आ रही है। प्रभावित परिवारों के लिए सामुदायिक रसोईघर चल रहे। मुख्यमंत्री के आदेश पर इन परिवारों को छह-छह हजार रुपये दिए जाने हैं। इसे देखते हुए इन परिवारों का डाटा संग्रह किया जा रहा है। डीएम आलोक रंजन घोष ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संपूर्ति पोर्टेल पर एक क्लिक से ऐसे सभी परिवारों के खाते में राशि चली जाएगी। अब तक तीन प्रखंडों औराई, कटरा व गायघाट में 49 हजार से अधिक परिवारों को चिह्नित कर लिया गया है।

loksabha election banner

प्रभावित परिवारों को 132 टीम कर रही है चिह्नित

डीएम ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों की पहचान के लिए 132 टीमें लगाई गई हैं। दो और प्रखंड मीनापुर व कांटी में प्रभावित परिवारों की पहचान की जा रही है।

शिविर में नहीं रहना चाहते प्रभावित

बाढ़ पीडि़त लोगों के लिए जिले में 24 जगहों पर सामुदायिक रसाईघर चलाए जा रहे। डीएम ने कहा कि लोग शिविर में नहीं रहना चाहते। वे घर से आकर यहां खाना खाते हैं। यहां उन्हें गर्म खाना दिया जा रहा है।

आठ हजार लोगों में बांटे गए पॉलीथिन शीट्स

जिले में बाढ़ से जिनलोगों के घर गिर गए उनमें पॉलीथिन शीट्स बांटे जा रहे हैं। डीएम ने कहा कि आठ हजार शीट्स बांटे गए हैं। अतिरिक्त शीट्स मंगाए जा रहे हैं।

आंकड़ों में बाढ़ का असर व राहत कार्य

- पांच प्रखंड औराई, कटरा, गायघाट, मीनापुर व कांटी प्रभावित

- 26 पंचायतों के 87 गांव की 98 हजार आबादी बाढ़ की चपेट में।

- राहत कार्य में 66 नावें लगाई गई हैं। इसमें 25 सरकारी, 27 निजी नावें व 14 मोटरबोट हैं।

- एनडीआरएफ की दो व एसडीआरएफ की तीन टीमें लगाई गई हैं।

- पशु चिकित्सालयों में 730 पशुओं की चिकित्सा की गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.