Move to Jagran APP

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र होगा शुरू, बनेगा रैंप

स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण। स्थिति देख भड़के अधिकारी। प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कर दिव्यांगों का बनाया जाएगा प्रमाण पत्र।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 02:02 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 02:02 PM (IST)
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र होगा शुरू, बनेगा रैंप
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र होगा शुरू, बनेगा रैंप

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। पूर्वी चंपारण के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों का राज्य आयुक्त डॉ. शिवजी कुमार, सचिव डॉ नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार की संध्या औचक निरीक्षण किया। रक्सौनल शहर के मुख्य पथ पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति देख अधिकारी भड़क गए। बोले-यहां पर ऐसी व्यवस्था है।

loksabha election banner

   सवाल किया कि रक्सौल को अनुमंडल का दर्ज प्राप्त होने के बाद भी यहां अनुमंडलीय अस्पताल क्यों नहीं बना। निर्माण नहीं होने के बावत पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। कहा कि फिलहाल रैंप बनाने और अनुमंडलीय अस्पताल बनाने की योजना शुरू होगी।

अस्पताल की पूरी स्थिति की ली जानकारियां

अधिकारियों ने कहा कि लचर व्यवस्था के बीच कैसे उपचार किया जाता है। कितने चिकित्सक है। महिला चिकित्सक है या नहीं। अगर नहीं है तो सरकार से इसकी मांग की गई। दिव्यांग लोगों के लिए रैंप की व्यवस्था क्यों नहीं हैं। अधिकारियों ने अस्पताल की हालत सुधारने का सख्त निर्देश दिया। इसके उपरांत डंकन अस्पताल पहुंचकर स्थिति को देखा। मरीजों को हो रही असुविधाओं को देख कहा कि इसमें तत्काल सुधार करने की आवश्यकता है।

     मरीजों को दवा लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। दवा लेने के लिए करीब एक किलोमीटर चलना पड़ता है। इसके उपरांत डंकन गेट पर वाहन पर्किंग के जाम की समस्या के संबंध में जानकारी ली और कहा कि स्थानीय प्रशासन को इन समस्याओं के संबंध में जानकारी दी गई है या नहीं। डंकन मिशन का अस्पताल है। समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन को जानकारी देना आवश्यक है। इसके उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार और प्रभरी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरतचंद्र शर्मा और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक की।

  उन्होंने कहा कि अस्पतालों की समस्या और समाधान के संबंध आवश्यक जानकारी हर हाल में दें। जिसे सरकार पूरा करेगी। बताया कि अब दिव्यागों को प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना होगा। प्रत्येक शनिवार को रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कर प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने निर्देश दिया। साथ ही दिव्यागों को पेंशन रेलवे पास उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में डॉ. राजीव रंजन, डॉ. एसके सिंह आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.