Move to Jagran APP

बालिका गृह कांड : ब्रजेश ठाकुर ने नहीं दिया खर्च का हिसाब, सेवा संकल्प को आई 11 करोड़ से अधिक की राशि

आयकर विभाग ने ब्रजेश की पत्नी को भेजा सम्मन, सात बैंक खातों को खंगालने का काम पूरा, आयकर ने लगाई रोक।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 12:35 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 12:35 PM (IST)
बालिका गृह कांड : ब्रजेश ठाकुर ने नहीं दिया खर्च का हिसाब, सेवा संकल्प को आई 11 करोड़ से अधिक की राशि

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बालिका गृह यौन  हिंसा मामले के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर ने सेवा संकल्प और विकास समिति के खर्च का हिसाब नहीं दिया है। सेवा संकल्प के खाते में विभिन्न माध्यमों से 11 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है। आयकर विभाग ने सरकार से लिए गए अनुदान की राशि का हिसाब मांगने के लिए शिकंजा कस दिया है। सेवा संकल्प विकास समिति की सदस्य व ब्रजेश ठाकुर की पत्नी डॉ. आशा ठाकुर को संस्था के हिसाब के लिए सम्मन जारी किया है। पहले आयकर विभाग की ओर से उनको नोटिस दिया गया था। लेकिन, जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने सम्मन जारी किया है।

loksabha election banner

   विभाग से मिली जानकारी के अनुसार समाज कल्याण विभाग ने सबसे ज्यादा अनुदान सेवा संकल्प और विकास समिति को दिया है। विभाग ने वर्ष 2013 से 2017 के बीच एक करोड़ 93 लाख 10 हजार 503 रुपये की राशि संस्था के खाते में भेजी है। समाज कल्याण विभाग के साथ अन्य विभिन्न माध्यम से संस्था के खाते में 11 करोड़ 10 लाख 52 हजार 457 रुपये की राशि खाते में गई है। सेवा संकल्प व विकास समिति के खाते में हर वित्तीय वर्ष में एक करोड़ से ज्यादा राशि आती रही। आयकर आयुक्त (छूट) पटना की देखरेख में मुजफ्फरपुर के आयकर अधिकारी (छूट) की टीम इस मामले की जांच कर रही है। 

सात खातों से हो रहा था संचालन

संस्था के लेन-देन के लिए ब्रजेश ने सात खाते खोल रखे थे। इसमें मोतीझील स्थित एक बैंक में पांच, रमना व जवाहरलाल रोड स्थित निजी बैंक में एक-एक खाता खोला गया था। वित्तीय साल 2011-12 से वर्ष 2017-18 तक सभी खातों में विभिन्न माध्यम से संस्था के खाते में 11 करोड़ 10 लाख 52 हजार 457 रुपये की राशि आई है। इसके हिसाब का जवाब संस्था की ओर से आयकर विभाग को नहीं दिया जा रहा है।

किस वित्तीय वर्ष में कितनी राशि

वित्तीय वर्ष 2011-12 में 64,9929 रुपये, 2012-13 में 2,36,57,997 रुपये, 2013-14---1,61,99,530, 2014-15 में 1,04,72,408 रुपये, 2015-16 में 1,97,95,088 रुपये, 2016-17 में 1,33,27,157 व 2017-18 में 1,68,58,444 की राशि भेजी गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.