Move to Jagran APP

नीतीश के नेतृत्व में हो रहा चहुंमखी विकास

मधुबनी जिला के राजनगर में स्थानीय गंज स्थित सामुदायिक भवन में को जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद संगीता ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। सम्पूर्ण सूबा विकास की दिन-ब-दिन नई मंजिलें तय कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 11:01 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 11:01 AM (IST)
नीतीश के नेतृत्व में हो रहा चहुंमखी विकास
नीतीश के नेतृत्व में हो रहा चहुंमखी विकास

मुजफ्फरपुर। मधुबनी जिला के राजनगर में स्थानीय गंज स्थित सामुदायिक भवन में को जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद संगीता ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। सम्पूर्ण सूबा विकास की दिन-ब-दिन नई मंजिलें तय कर रहा है। नीतीश सरकार द्वारा शुरू की गई स्टार्ट अप नीति, कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना समेत कई अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के संचालन से समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले लोगों तक विकास की किरण पहुंच रहा है। लोक शिकायत निवारण अधिनियम जनता के लिए कारगर हथियार साबित हो रहा है। जदयू नेत्री संगीता ठाकुर ने जदयू की महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार द्वारा आमजनों एवं महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी से आमलोगों एवं आम महिलाओं को अवगत कराना सुनिश्चित करें। ताकि आमलोग एवं महितलाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का बढ़चढ़कर लाभ ले सके। उन्होंने 26 जून को मधुबनी में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकाधिक भागीदारी देकर सफल बनाए जाने का भी आह्वान किया। इससे पूर्व बैठक को संबोधित करते हुए जदयू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कहा कि नीतीश सरकार में लगातार सूबे में न्याय के साथ विकास हो रहा है। कानून का राज कायम है। अपराध, भ्रष्टाचार, अफसरशाही पर अंकुश है। जिस कारण सूबे में अमनचैन का वातावरण एवं सामाजिक तथा सांप्रदायिक सछ्वाव कायम है। बैठक में बबीता देवी, फूल कुमारी देवी, लक्ष्मी देवी, मोती देवी, पुनीता देवी, अनिला देवी, जानकी देवी, अमीरा देवी आदि उपस्थित थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.