Move to Jagran APP

Bihar Politics: 'लालू-नीतीश के रहते बिहार में कोई दंगा नहीं कर सकता', इशारों में तेजस्वी का BJP पर निशाना

Bihar Politics कुढ़नी विधानसभा के तुर्की में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र वाला खेला बिहार में करना चाहते थे लेकिन यहां दूसरा खेला हो गया। भाजपा वाले रेल बेच दिए सेल बेच दिए बीएसएनएल और यहां तक कि जहाज बेच दिए।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Thu, 01 Dec 2022 04:07 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2022 04:07 PM (IST)
Bihar Politics: 'लालू-नीतीश के रहते बिहार में कोई दंगा नहीं कर सकता', इशारों में तेजस्वी का BJP पर निशाना
तेजस्वी बोले- उड़ती चिड़िया का पंख गिन लेते हैं बिहार के लोग

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। राजद नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की स्थिति अच्छी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश और बिहार की हालत को देखते हुए ही महागठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया। इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। आज देश में क्या हालत है? पूछिए मत। भाजपा वाले देश व संविधान को मिटाना चाहते हैं। लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। उनके खिलाफ ही हम एकजुट हुए हैं। भाजपा का मतलब ही है- बड़का झूठा पार्टी, केवल जुमलेबाजी।

loksabha election banner

बुधवार को कुढ़नी विधानसभा के तुर्की में महागठबंधन प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोग उड़ती चिड़िया का पंख गिन लेते हैं। गुजरात चुनाव में एक रिपोर्ट आई है कि लगभग 97 प्रतिशत पूंजीपतियों का चंदा भाजपा को मिला है। आप समझ जाइए, ये गरीबों की पार्टी नहीं है। अमीरों की पार्टी है। इनको जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है। ये बिहार में भी सांप्रदायिकता फैलाने चाहते थे, लेकिन लालू और नीतीश के रहते किसी माई के लाल में दम नहीं है कि यहां दंगा भड़का सके।

तेजस्वी ने भाजपा पर लगाए आरोप

तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि महागठबंधन बनने से पूरे देश में ऊर्जा आ गई है। भाजपा वाले क्या कर रहे हैं। रेल बेच दिया, सेल बेच दिया, बीएसएनएल बेच दिया, यहां तक कि जहाज बेच दिया। सेना में बहाली को ठेका पर कर दिया। चार साल नौकरी करने के बाद ये जवान कहां जाएंगे? ये लोग महाराष्ट्र वाला खेला बिहार में करना चाहते थे, लेकिन यहां दूसरे खेला हो गया। लालूजी का आपरेशन होने वाला है। उन्होंने हमें भेजा है। लालूजी को जेल भेजा गया। जिस दिन हमारी सरकार बनी, उस दिन ये लोग छापा मरवा रहा था।

पांच दिसंबर को लालू यादव का होगा ऑपरेशन

कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने बताया कि तीन दिसंबर को वे सिंगापुर जाएंगे। पांच दिसंबर को उनके पिता का किडनी ट्रांसप्लांट होगा। तेजस्वी यादव के साथ वन पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव भी सिंगापुर जाएंगे। मालूम हो कि लालू किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर गए हुए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी गई हैं। बहुत संभव है कि उनका किडनी ट्रांसप्लांट दिसंबर के पहले सप्ताह में हो। जांच आदि सब ठीक रहा तो पांच दिसंबर को चिकित्सक उनकी सर्जरी कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.