बेरोजगारी हटाओ यात्रा: बिहार सरकार पर बरसे तेजस्वी, कहा- रोजगार दें या बेरोजगारों से सामना को रहें तैयार
बेरोजगारी हटाओ यात्रा समस्तीपुर के पटोरी पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार सरकार पर जमकर बरसे। कहा- बिहार सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है।
समस्तीपुर, जेएनएन। सरकार सात करोड़ बेरोजगार बिहारियों को रोजगार। नहीं तो फिर बेरोजगारों से सामना करने के लिए तैयार रहे। सरकार हर मुद्दे पर विफल रही और दो इंजन वाली यह सरकार अब अधिक दिनों तक चलनेवाली नहीं है। ये बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहीं। वे गुरुवार को बेरोजगारी हटाओ यात्रा के तहत पटोरी स्थित जननायक कर्पूरी स्टेडियम में सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्थ बर्बाद करने पर तुली है। शिक्षकों की बदहाली जगजाहिर है। राजद इसके लिए कड़ा जन आंदोलन छेड़ेगा। राजद सरकार से पिछले सालों का हिसाब मांग रहा है, जबकि सरकार स्वयं अपना हिसाब नहीं दे पा रही। मौजूदा सरकार का न तो कोई विजन है और न कोई रोड मैप। यह सरकार युवाओं के साथ धोखाधड़ी कर रही। गरीबों और दलित पिछड़ों की कोई इज्जत इस शासन में नहीं है। हमें अपने मान-सम्मान के लिए लड़ाई लडऩी होगी।
बिहार के अधिकतर उद्योग-धंधे बंद
कहा कि बिहार के अधिकतर उद्योग-धंधे बंद पड़े हैं। इसके कारण बेरोजगारी एक प्रमुख समस्या के रूप में अब सामने खड़ी है। वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में पूर्णत: विफल रही। समस्तीपुर जिले में ही चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल आदि सभी वर्षों से बंद पड़े हैं। सभी मिल खुल गए होते तो हजारों युवाओं को रोजगार मिल पाता। उन्होंने सीएए तथा एनआरसी पर भी टिप्पणी करते हुए देश के लिए घातक बताया। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब इस सरकार को बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। बिहार में ऐसी दोरंगी नीति वाली सरकार अब नहीं चलने वाली है। जब हमारी सरकार बनेगी तो हमारा मुख्य मुद्दा रोजगार से लडऩा होगा।
हमारी सरकार बनी तो बिहार का पैसा बिहार में ही रहेगा
राजद नेता ने कहा कि अब हमसे देशभक्त होने का प्रमाण मांगा जा रहा। हम भारतीय हैं, इसे हमें प्रमाणित करना पड़ेगा। ऐसी निरंकुश सोच वाली सरकार का खात्मा होना आवश्यक है। इस अवसर पर काफी संख्या में राजद नेता तथा राजद विधायक भी मंच पर मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद की सरकार बनी तो यहां उद्योग धंधे लगाए जाएंगे और बिहार का पैसा बिहार में ही रहेगा ताकि यह राज्य खुशहाल हो सके।
राजद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सहनी ने सभा की अध्यक्षता की। पूर्व जिला पार्षद सरोज राय और प्रखंड राजद अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से संचालन किया। जनसभा को विधायक डॉ. एज्या यादव, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व मंत्री अशोक ङ्क्षसह, रोमा भारती, पूर्व विधायक अशोक वर्मा, पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, पूर्व विधायक रामचंद्र ङ्क्षसह निषाद, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने भी संबोधित किया।