मुजफ्फरपुर में तेजाब हमले से गंभीर रूप से घायल किशोरी पटना एम्स में भर्ती
तेजाब हमले से गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीया किशोरी को शनिवार को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। यह घटना फकुली ओपी क्षेत्र के एक गाव में गुरुवार देर घटी थी। वह अपने घर से सोई हुई थी तभी एक युवक वहां पहुंच कर खिड़की से उसके शरीर पर तेजाब फेंक दिया। इससे उसके कमर के नीचे का हिस्सा व हाथ बुरी तरह झुलस गया। गंभीर स्थिति में उसे शुक्रवार को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहा से शनिवार को उसे पटना एम्स ले जाया गया।
मुजफ्फरपुर। तेजाब हमले से गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीया किशोरी को शनिवार को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। यह घटना फकुली ओपी क्षेत्र के एक गाव में गुरुवार देर घटी थी। वह अपने घर से सोई हुई थी, तभी एक युवक वहां पहुंच कर खिड़की से उसके शरीर पर तेजाब फेंक दिया। इससे उसके कमर के नीचे का हिस्सा व हाथ बुरी तरह झुलस गया। गंभीर स्थिति में उसे शुक्रवार को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहा से शनिवार को उसे पटना एम्स ले जाया गया।
अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी : फकुली ओपी अध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का फर्दबयान दर्ज किया गया है। इसमें उसने सोई अवस्था में अज्ञात पर खिड़की से तेजाब फेंकने की बात बताई है। उसने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह पहचान नहीं कर सकी।
एफएसएल की टीम ने की जांच : एफएसएल की टीम ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। फकुली ओपी अध्यक्ष ने बताया कि टीम को घटना के आसपास कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। तेजाब हमले के समय पीड़िता के पहने कपड़े को जब्त किया गया है। कोर्ट की अनुमति से इसकी एफएसएल जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि किशोरी खतरे से बाहर है। उसे पटना एम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। किशोरी के मोबाइल का काल डिटेल्स खंगाला जा रहा है। इससे घटना के कारणों के संबंध में जानकारी मिलने में सहायता मिलेगी। वैसे घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना के पीछे की सच्चाई सामने आएगी। वर्जन : पीड़िता के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की है। मैंने भी घटनास्थल जाकर मामले की जांच की है।
-- अभिषेक आनंद, पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिमी)