धान क्रय केंद्र के सत्यापन को पदाधिकारियों की टीम गठित, सरकार ने जारी किया यह निर्देश
पैक्स व व्यापार मंडलों की तरफ से धान खरीद के मामले में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हो इसके लिए पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पैक्स व व्यापार मंडलों द्वारा धान केंद्र का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के निर्देश पर जिलास्तरीय पदाधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। जिले के 16 प्रखंडों में 16 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बताया गया है कि पैक्स व व्यापार मंडलों द्वारा अधिप्राप्ति के मामले में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हो। इसके लिए धान क्रय केंद्र का प्रत्येक माह भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
जिलाधिकारी के आदेश पर विभिन्न प्रखंडों के लिए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। मुशहरी में धान क्रय केंद्र का भौतिक सत्यापन अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी डॉ. कुंदन कुमार करेंगे। इसी तरह बंदरा में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पूर्वी करिश्मा, सकरा में भूमि सुधार उप समाहर्ता पूर्वी स्वप्निल, बोचहां में जिला योजना पदाधिकारी बबन कुमार, गायघाट में वरीय उप समाहर्ता स्थापना प्रतिभा सिन्हा, कटरा में जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम, औराई में जिला कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा, मीनापुर में जिला पंचायती राज पदाधिकारी फैयाज अख्तर, मुरौल में अपर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी मनीषा, कांटी में सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई उदय कुमार झा, मड़वन में जिला समाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ब्रजभूषण कुमार, मोतीपुर में आत्मा के निदेशक मो. इस्माइल, साहेबगंज में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो. उमैर, पारू में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पश्चिमी आलोक कुमार, सरैया में अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी अनिल कुमार दास और कुढऩी में भूमि सुधार उप समाहर्ता पश्चिमी सुरेंद्र कुमार अलबेला को तैनात किया गया है। इन सभी पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि प्रत्येक माह का भौतिक सत्यापन करते हुए प्रतिवेदन जिला आपूर्ति प्रशाखा को उपलब्ध कराना सुनिश्चत करेंगे, ताकि समेकित प्रतिवेदन निगम मुख्यालय को भेजा जा सके।