विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: हमसफर एक्सप्रेस के AC 3 टियर कोच से नलों की चोरी, यात्रियों ने किया हंगामा; रेल मंत्रालय तक पहुंची बात

By Gopal TiwariEdited By: Aditi Choudhary
Published: Mon, 20 Feb 2023 01:15 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2023 08:48 AM (IST)

बरौनी से नई दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस की एसी-3 कोच में रविवार को यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। कोच ...और पढ़ें

हमसफर एक्सप्रेस के एसी थ्री से नल चोरी, पानी नहीं मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा
हमसफर एक्सप्रेस के एसी थ्री से नल चोरी, पानी नहीं मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। बरौनी से नई दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस की एसी-3 कोच में पानी नहीं आने से रविवार को यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, कोच के वॉश बेसिन और टॉयलेट में लगे सभी नल गायब हो गए। इसके चलते उक्त कोच का सारा पानी बह गया। बरौनी से ट्रेन खुलने पर किसी रेलकर्मी ने कोच को चेक नहीं किया। वॉश बेसिन और टॉयलेट में पानी नहीं आने से यात्री परेशान रहे।

किसी रेल यात्री ने इसकी जानकारी रेल मंत्रालय को ट्विटर पर दे दी। टीटीई को भी बताया गया। सोनपुर कंट्रोल को इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद डीआरएम ने संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरपुर कैरेज एंड वैगन विभाग के अधिकारी को बताया। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन को चार नंबर प्लेटफार्म पर प्लेस किया गया।

पानी के कारण दो घंटे लेट हुई ट्रेन

ट्रेन दो घंटे लेट दोपहर करीब सवा 12 बजे पहुंची। कैरेज एंड वैगन विभाग के अभियंता मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर रविरंजन भी जांच के लिए पहुंचे। संयुक्त जांच में ट्रेन में नलों की चोरी का मामला सामने आया। उसके बाद सभी जगहों पर नए नल लगाकर बोगी में पानी भरा गया। इस बीच ट्रेन करीब एक घंटे तक जंक्शन पर रुकी रही। बोगी में पानी सप्लाई चालू होने पर ट्रेन को रवाना किया गया। सीएनडब्ल्यू और आरपीएफ ने इस घटना की संयुक्त रिपार्ट अपने अधिकारियों को सौंप दी है।

ब्लॉक के कारण एक घंटे तक रुकी रही मिथिला एक्सप्रेस

नारायणपुर अनंत स्टेशन और ढोली में दोपहर करीब ढाई बजे तक ब्लॉक लिया गया था। इसके कारण मुजफ्फरपुर जंक्शन पर राइट टाइम आई मिथिला एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रही। इतनी देर तक ट्रेन रुके रहने से यात्री परेशान हो गए। करीब ढाई बजे ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन से समस्तीपुर रवाना हुई।

Patna Violence: आग की लपटों के बीच फंसी थी महिलाएं और बच्चे, उपद्रवियों ने दमकल गाड़ी को रोक निकाल दी हवा