Move to Jagran APP

BJP से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद का एेलान-15 फरवरी को थामेंगे कांग्रेस का हाथ

भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति झा आजाद 15 फरवरी को कांग्रेस का हाथ थाम लेंगे और दरभंगा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। इसकी अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 10:35 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 06:38 PM (IST)
BJP से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद का एेलान-15 फरवरी को थामेंगे कांग्रेस का हाथ
BJP से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद का एेलान-15 फरवरी को थामेंगे कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित सांसद व पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने एेलान किया है कि वो 15 फरवरी को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे और दरभंगा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। इस खबर को लेकर चल रही अटकलबाजी पर अब विराम लग गया है। 

loksabha election banner

भाजपा के निलंबित दरभंगा सांसद कीर्ति झा आजाद 15 फरवरी को कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। उन्हें पार्टी की सदस्यता राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में दिलाई जाएगी। साथ ही पार्टी में शामिल होते ही वे मिथिलांचल का दौरा करेंगे और उनके स्वागत में कार्यकर्ता विशाल जुलूस निकालेंगे। इसकी पुष्टि स्वयं सांसद ने की है।

उन्होंने बताया कि पार्टी में शामिल होने के बाद वे 18 फरवरी को अपने लोकसभा क्षेत्र दरभंगा पहुंचेगे। जहां अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्तओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। इधर, आजाद के कांग्रेस में शामिल होने की खबर से मिथिलांचल की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है।

महागठबंधन में दरभंगा से उम्मीदवारी को लेकर मामला उलझता जा रहा है। अभी तक विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी की दावेदारी पक्की मानी जा रही थी। लेकिन आजाद के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा व क्षेत्र की दावेदारी किए जाने से महागठबंधन के कई नेताओं का चुनावी गणित गड़बड़ा गया है।

महागठबंधन की ओर से चुनाव लड़ने के सवाल का जबाव देते हुए आजाद ने कहा कि चुनाव तो वे दरभंगा से ही लड़ेंगे। इसको लेकर उनकी राजद सुप्रीमो लालू यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से बात हो चुकी है। वे लगातार तीन टर्म से दरभंगा का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। लिहाजा दूसरी जगह से चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

वित्‍त मंत्री से अदावत को ले भाजपा ने किया था निलंबित 

भाजपा में रहते हुए भाजपा के खिलाफ उन्होंने कई एेसे बयान दिए थे जो चर्चा में रहे थे। केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ उनके बयानों के कारण पार्टी ने उन्‍हें निलंबित कर दिया था। साल 2015 से पार्टी में निलंबित चल रहे कीर्ति के बयान भाजपा को असहज करते रहे थे। इसके बाद कीर्ति ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की थी और कहा यह भी कहा था कि उनके पिता भी कांग्रेसी रहे।

कीर्ति आजाद ने बीते दिनों पटना में प्रेसवार्ता कर उन्होंने बिहार सरकार और भाजपा पर भी हमला बोला था। पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद का पुत्र होने के नाते कीर्ति झा के परिवार का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है। ऐसे में उनके कांग्रेस में जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी दिनों से गर्म था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.