Move to Jagran APP

सुशील मोदी ने कहा- ऊंची जाति के गरीबों को देश में पहली बार मिला सम्मान

विजय संकल्प रैली में उप मुख्यमंत्री ने कहा देश का भविष्य मोदी सरकार में ही सुरक्षित। वहीं उप मुख्यमंत्री पहुंचे सीतामढ़ी एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में शहर में किया रोड शो।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 09:58 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 09:58 PM (IST)
सुशील मोदी ने कहा- ऊंची जाति के गरीबों को देश में पहली बार मिला सम्मान

 पश्चिम चंपारण/सीतामढ़ी, जेएनएन। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में कई वर्षों तक शासन किया। ऊंची जाति के लोगों के वोट पर सत्ता का सुख भोगते रहे। लेकिन, इनकी पीड़ा का कांग्रेस को एहसास तक नहीं था। देश में ऊंची जाति के गरीबों की बड़ी आबादी है। आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने ऊंची जाति के गरीबों के बारे में सोचा। मोदी सरकार में जबऊंची जाति के गरीबों को 10 फीसद आरक्षण दिया गया तो विरोधियों ने साजिश की। भ्रामक अफवाह फैलाने लगे। 

loksabha election banner

 उप मुख्यमंत्री रामनगर के छंगुराही बंजरिया में एनडीए की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जिस तत्परता के साथ मोदी सरकार ने काम किया, वह विश्व में इतिहास बन गया है। पुलवामा की घटना के बार कार्रवाई और अभिनंदन की वापसी में केंद्र सरकार की मजबूत नीति रही। इसके चलते पाकिस्तान विवश हो गया। देश का भविष्य मोदी सरकार में ही सुरक्षित है।

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत केवल पीएम मोदी में

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत केवल पीएम मोदी में है। आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के चलते ही विश्व में भारत का मान बढ़ा है। पीएम की कार्रवाई के कारण ही आज अजहर मसूद को अंतर राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया गया है। सीतामढ़ी सीट से एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार ङ्क्षपटू के पक्ष में रोड शो करने पहुंचे सुमो ने सीतामढ़ी शहर के घोड़ा मैदान में मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ना राहुल गांधी कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा सकते हैं और नहीं मायावती या ममता। यह केवल नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में भारत में भी आतंकी हमला होता था। लेकिन, पुलवामा हमले के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार ने डट कर मुकाबला किया। कहा कि नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी की तरह पिकनिक मनाने विदेश नहीं जाते थे, पीएम के विदेश जाने के कारण ही मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किया गया। अभिनंदन की वापसी हुई या सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसा कदम उठाया गया। श्रीलंका में हुए आतंकी हमले मे मारे गये लोगों के लिए संवेदना व्यक्त की।

 कहा कि पीएम के विदेश दौरे के कारण ही विश्व के प्रमुख देशों से अच्छे संबंध क़ायम हुए। मुस्लिम देशों से भी रिश्ते बने। पिछले पांच साल में पीएम के नेतृत्व में देश में विकास हुआ है। भ्रष्टाचार पर नकेल लगा है। महंगाई कम हुई है। दाल और चीनी की कीमतों में गिरावट आई है। उन्होंने दावा किया की सूबे की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। देश में एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार बनेगी। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू को दोगुना वोट से विजयी बनाने की अपील की।

 हालांकि, कम्युनिष्ट नेता सीताराम येचुरी के हिदुओं के हिंसक होने संबंधी बयान पर सवाल पूछने पर उन्होंने चुप्पी साध ली। इधर, घोड़ा मैदान से प्रत्याशी पिंटू के साथ सुमो ने विशाल रोड शो किया। इस दौरान पूरे शहर में केवल मोदी-मोदी के नारे लगते रहे। मौके पर प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू, सांसद राम कुमार शर्मा, पूर्व सांसद नवल किशोर राय, विधान पार्षद देवेश चन्द्र ठाकुर, रामेश्वर कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार, जिप उपाध्यक्ष देवेंद्र साह, लोजपा जिलाध्यक्ष मोहन झा, जदयू जिलाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान, आग्नेय कुमार, चुनचुन कुमार ङ्क्षसह, आशुतोष कुमार शाही समेत सैकड़ों एनडीए नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.