Move to Jagran APP

सुशील कुमार मोदी बोले- एनडीए के शासन काल में बिहार का विकास हुआ तेज रफ्तार से

उपमुख्मंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को बेतिया और मधुबनी में चुनावी सभा को किया संबोधित। कहा- पीएम मोदी देश को हर क्षेत्र में दिलाई प्रतिष्ठा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 08:15 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 08:15 PM (IST)
सुशील कुमार मोदी बोले- एनडीए के शासन काल में बिहार का विकास हुआ तेज रफ्तार से
सुशील कुमार मोदी बोले- एनडीए के शासन काल में बिहार का विकास हुआ तेज रफ्तार से

पश्चिम चंपारण/ मधुबनी, जेएनएन। एनडीए के शासनकाल में बिहार का विकास तेज रफ्तार से हुआ है। कल तक लालटेन और ढिबरी का सहारा लेने वाले आज दूधिया रोशनी का फायदा उठा रहे हैं।सड़क,पुल,पुलिया,बिजली आदि की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। 15 वर्षों के पति पत्नी के शासनकाल का दौर में लोग असहज महसूस कर रहे थे। आज वही लोग निडर होकर काम कर रहे हैं। उक्त बातें सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी सोमवार को सिकटा के हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा के संबोधन के दौरान कही। साथ ही कहा कि पति-पत्नी के 15 वर्ष की सरकार ने सूबे में कोई काम नहीं किया। जनता से वोट व सत्ता लेकर सिर्फ धन अर्जन करने का काम किया है। आज जेल में हैं, तो कहते हैं कि मुझे फंसा दिया गया है। कहा कि हम काम में विश्वास रखते हैं।सूबे में सिर्फ काम हुआ है। विकास के लिए जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम हुआ है। समाज के उत्थान और विकास को गति देने का काम किया है।

loksabha election banner

 डिप्टी सीएम में जनसभा में उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि अगले एक वर्ष के अंदर बिजली कटना क्या होता है, लोग भूल जाएंगे। वही दिसंबर 2019 तक सभी खेतों में भी बिजली मिलना शुरू हो जाएगा। लोगों को भरोसा दिलाया कि अभी भी नीतीश कुमार का डेढ़ वर्ष का कार्यकाल बाकी है। इतने दिनों में जो भी समस्याएं हैं दूर नहीं हुई, तो विधानसभा चुनाव में वे वोट मांगने भी नहीं आएंगे।

 डिप्टी सीएम ने देश को सुरक्षित हाथों में रखने की अपील की। साथ ही नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता से एनडीए प्रत्याशी बैद्यनाथ प्रसाद महतो को विजयी बनाने का आह्वान किया। सभा को मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, विनोद नारायण झा, विधायक विनय बिहारी, श्याम बिहारी सिन्हा,दिलीप वर्मा,रशिम वर्मा,रेणु देवी,अशोक ङ्क्षसह,राजेश पटेल,मदन पटेल सहित दर्जनाधिक वक्ताओ ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश पटेल ने किया।

मिंया-बीबी की सरकार ने बिहार में विकास को किया चौपट

मधुबनी। विकास व काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं। कमजोर सरकार नहीं बल्कि मजबूत सरकार देश के लिए जरूरी है। राजद के मिंया व बीबी ने पंद्रह साल राज किया। सेवा करने का मौका मिला तो माल कमाने में लग गए। कालाधन कमाने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी से डर रहे हैं। उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उच्च विद्यालय कलुआही के मैदान में मधुबनी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार यादव के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कही।

 इस अवसर पर सूबें के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि अब हर घर में बिजल पहुंच गयी हैं, लालटेन की जरूरत नहीं है। देश में विकास की धारा बह रही है। विपक्ष के पास पीएम पद के कोई उम्मीदवार नहीं है। जनता को भ्रमित कर रहे हैं। सभा को प्रत्याशी अशोक यादव,विधायक रामप्रित पासवान, भाजपा के जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, पूर्व विधायक अरूण शंकर प्रसाद सहित अन्य लोगों ने विचार प्रकट किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.