सूरज ने उगले शोले, 35 डिग्री पर पारा
मुजफ्फरपुर। तेज धूप, वातावरण में नमी की मात्रा की अधिकता व पुरवा हवा से इन दिनों चल रही उमस भरी गर्म
मुजफ्फरपुर। तेज धूप, वातावरण में नमी की मात्रा की अधिकता व पुरवा हवा से इन दिनों चल रही उमस भरी गर्मी से बुधवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हर जगह पसीने से लोग लथपथ रहे। उमस भरी गर्मी के कारण सड़कों पर लोग कम ही निकले। ऑफिसों का भी बुरा हाल था। बिजली पंखा बेहअसर रहा। टप-टप निकल पसीने के कारण काम बाधित होता रहा। उमस भरी गर्मी से सभी लोग बेहाल दिखे। सड़क पर निकले लोग भी पसीने से तर-बतर ही नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
फिलहाल नहीं मिलेगी राहत : कई दिनों से चल रही उमस भरी गर्मी से अगले तीन-चार दिनों तक राहत की आशा नहीं है। डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के ग्रामीण कृषि विभाग व भारत मौसम विज्ञान विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए.सत्तार की ओर से 27 मई तक के जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आमतौर पर वर्षा नहीं होगी। हालांकि आसमान में बादल देखे जाएंगे। 27 मई तक अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। सापेक्ष आर्द्रता का स्तर सुबह में 75 से 80 फीसद व दोपहर में 35 से 40 फीसद के बीच रहेगा। मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के जिला प्रभारी विवेक कुमार सिंह के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों में मौसम में कुछ हलचल देखने को मिलेगा। अपडेट-6 बजे-उमसभरी गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत मुजफ्फरपुर। तेज धूप, वातावरण में नमी की मात्रा की अधिकता व पुरवा हवा से इन दिनों चल रही उमस भरी गर्मी से बुधवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हर जगह पसीने से लोग लथपथ रहे। उमस भरी गर्मी के कारण सड़कों पर लोग कम ही निकले। ऑफिसों का भी बुरा हाल था। बिजली पंखा बेहअसर रहा। टप-टप निकल पसीने के कारण काम बाधित होता रहा। उमस भरी गर्मी से सभी लोग बेहाल दिखे। सड़क पर निकले लोग भी पसीने से तर-बतर ही नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
फिलहाल नहीं मिलेगी राहत : कई दिनों से चल रही उमस भरी गर्मी से अगले तीन-चार दिनों तक राहत की आशा नहीं है। डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के ग्रामीण कृषि विभाग व भारत मौसम विज्ञान विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए.सत्तार की ओर से 27 मई तक के जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आमतौर पर वर्षा नहीं होगी। हालांकि आसमान में बादल देखे जाएंगे। 27 मई तक अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। सापेक्ष आर्द्रता का स्तर सुबह में 75 से 80 फीसद व दोपहर में 35 से 40 फीसद के बीच रहेगा। मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के जिला प्रभारी विवेक कुमार सिंह के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों में मौसम में कुछ हलचल देखने को मिलेगा।