विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के साहेबगंज MLA राजू सिंह की सदस्यता बची, सुप्रीम कोर्ट ने हर्ष फायरिंग केस में दी बड़ी राहत

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:43 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है, जिससे उनकी विधानसभा सदस्यता बच गई है।

सुप्रीम कोर्ट से बिहार के BJP विधायक को बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट से बिहार के BJP विधायक को बड़ी राहत

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने विधायक राजू कुमार सिंह की दोषसिद्धि पर रोक लगाई।

  2. हर्ष फायरिंग मामले में राजू कुमार सिंह की विधायकी बची।

  3. निचली अदालत ने उन्हें चार साल की कारावास की सजा सुनाई थी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह (BJP MLA Raju Kumar Singh) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने हर्ष फायरिंग से जुड़े एक मामले में उनकी दोषसिद्धि (कनविक्शन) पर रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद विधायक की विधानसभा सदस्यता जाने का खतरा टल गया है और उनकी विधायकी बरकरार रहेगी।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 31 दिसंबर 2018 की रात की है। दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में स्थित एक फार्महाउस में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था।

इसी पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें डॉ. अर्चना गुप्ता नामक महिला को गोली लग गई और उनकी जान चली गई। इसी मामले में विधायक राजू कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया था।

निचली अदालत से मिली थी सजा

इस मामले में सुनवाई करते हुए निचली अदालत ने राजू कुमार सिंह को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304(2) और शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की धारा 30 के तहत दोषी पाया था। कोर्ट ने उन्हें चार साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

निचली अदालत के फैसले के खिलाफ विधायक ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मिला जीवनदान

हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां से उन्हें फौरी तौर पर यह बड़ी राहत मिली है।

दोषसिद्धि पर रोक लगने के कारण अब वह कानूनन अपने पद पर बने रह सकते हैं। गौरतलब है कि इस मामले में राजू कुमार सिंह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- दिल्ली कोर्ट का फैसला: बिहार के BJP MLA राजू सिंह को 4 साल की सजा; हर्ष फायरिंग मामले में गई विधायकी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।