Move to Jagran APP

Maharashtra Politics: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कसा तंज, बोले- यह घटनाक्रम लोकतंत्र के लिए घातक

डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि सत्ता के लालच में प्रजातंत्र के हित की अनदेखी की गई है। रोसड़ा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से की बात। जानें और क्‍या कुछ कहा..

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 09:42 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 09:42 PM (IST)
Maharashtra Politics: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कसा तंज, बोले- यह घटनाक्रम लोकतंत्र के लिए घातक
Maharashtra Politics: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कसा तंज, बोले- यह घटनाक्रम लोकतंत्र के लिए घातक

समस्‍तीपुर, जेएनएन।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि महाराष्ट्र का राजनीतिक घटनाक्रम लोकतंत्र के लिए घातक है। भारतीय राजनीति के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इस प्रकार बगैर किसी सूचना के शपथ ली है। तंज कसते हुए कहा कि सत्ता के लालच में प्रजातंत्र के हित की अनदेखी की गई है। 

loksabha election banner

 वे शनिवार को रोसड़ा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव के बाद बिहार की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। जनता काफी होशियार है। बहुत दिनों तक ठगी की यह व्यवस्था चलने वाली नहीं है।  लगातार गिरती विधि व्यवस्था के साथ साथ महिला अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

उन्‍होंने कहा कि बेरोजगारी और भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या बन गई है। सूबे में पढ़ाई का माहौल समाप्त हो चुका है। इन समस्याओं के विरुद्ध जनहित में पार्टी का आंदोलन जारी है। रविवार को पटना में राज्यस्तरीय तथा 14 दिसंबर को दिल्ली में सोनिया गांधी के नेतृत्व में देश स्तरीय रैली होगी। उन्होंने हाल में हुए उपचुनाव में एनडीए की करारी हार और कांग्र्रेस के कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.