Move to Jagran APP

अयोध्या से चली बरात पहुंची जनकपुर धाम: श्रीराम ने तोड़ा धनुष, हुई फूलों की बारिश Madhubani News

जनकपुर के बरबीघा मैदान में हुआ धनुष यज्ञ देखने को हजारों लोगों की भीड़ जुटी। शुक्रवार को तिलकोत्सव और शनिवार को मटकोर का कार्यक्रम होगा।

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 09:21 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 09:21 PM (IST)
अयोध्या से चली बरात पहुंची जनकपुर धाम:  श्रीराम ने तोड़ा धनुष, हुई फूलों की बारिश Madhubani News
अयोध्या से चली बरात पहुंची जनकपुर धाम: श्रीराम ने तोड़ा धनुष, हुई फूलों की बारिश Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। श्रीराम-जानकी विवाहोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। अयोध्या से चली श्रीराम की बरात गुरुवार को जनकपुर धाम पहुंची तो भव्य स्वागत किया गया। मंगलगीत गाए गए। देर शाम धनुष यज्ञ का आयोजन हुआ। शुक्रवार को तिलकोत्सव और शनिवार को मटकोर होगा। 

loksabha election banner

रात्रि विश्राम के बाद श्रीराम बरात गुरुवार को नेपाल के मटिहानी से जनकपुर के लिए रवाना हुई। जलेसर और पिपरा होते हुए जनकपुर पहुंची। यहां बरात का मारवाड़ी सेवा समिति में नगर प्रमुख लाल किशोर साह, जानकी मंदिर के महंत तपेश्वर दास, धनुषा जिला सीडीओ प्रदीप कडेल और छोटे महंत रामरौशन दास आदि ने भव्य स्वागत किया। नगर दर्शन व फुलवारी लीला का कार्यक्रम हुआ। 

रविवार को विवाह पंचमी महोत्सव

देर शाम महंत तपेश्वर दास के नेतृत्व में बरबीघा मैदान में धनुष महायज्ञ हुआ। सदियों से चली आ रही परंपरा देखने हजारों लोग पहुंचे थे। स्वयंवर में श्रीराम ने जैसे ही धनुष तोड़ा, फूलों की वर्षा होने लगी। माता सीता ने उनके गले मेंं वरमाला डाली। इसके साथ ही जानकी विवाह का विधि-विधान शुरू हो गया। रविवार को विवाह पंचमी महोत्सव के बाद विदाई समारोह का आयोजन होगा। 

विवाह महोत्सव में शामिल हो सकते हैं योगी आदित्यनाथ 

विवाह महोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। भारत से मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना है। वे पिछले वर्ष भी इस विवाह महोत्सव में भाग लेने आए थे। आयोजन को लेकर जनकपुर धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यह शहर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालु जुटने लगे हैं। हर जगह मंगलगीत सुनाई दे रहे हैं। 

विवाह पंचमी पर तैनात होंगे चार हजार जवान

श्रीराम-जानकी विवाह को लेकर नेपाल के जनकपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक दिसंबर विवाह पंचमी के दिन पुलिस बल के चार हजार जवान तैनात रहेंगे। महोत्सव की विशेष तैयारी जनकपुर उप नगरपालिका की ओर से की जा रही है। धनुषा एसपी शेखर खनालने ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 30 लोगों की टीम गठन की गई है। सौ से अधिक संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उपनगर महापालिका मेयर लाल किशोर साह ने बताया कि यह आयोजन भारत-नेपाल संबंध को मजबूत बनाता है। भारत सरकार भी जनकपुर के विकास में सहयोग कर रही है। 

आयोजन को ले नेपाल में चार दिनों के लिए शराबबंदी

श्रीराम-जानकी विवाहोत्सव को लेकर नेपाल में चार दिनों के लिए शराबबंदी की घोषणा की गई है। गुरुवार से लेकर रविवार तक पूरे नेपाल में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.