Move to Jagran APP

कई पंचायतों में किया गया छिड़काव, बांटी गई राहत सामग्री

कोरोना से बचाव के लिए जगह-जगह छिड़काव प्रखंड क्षेत्रों में भी जारी रहा। वहीं समाजसेवियों व राजनीतिक दलों के लोगों ने गरीबों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 02:08 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:10 AM (IST)
कई पंचायतों में किया गया छिड़काव, बांटी गई राहत सामग्री
कई पंचायतों में किया गया छिड़काव, बांटी गई राहत सामग्री

मुजफ्फरपुर । कोरोना से बचाव के लिए जगह-जगह छिड़काव प्रखंड क्षेत्रों में भी जारी रहा। वहीं समाजसेवियों व राजनीतिक दलों के लोगों ने गरीबों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया। इसके साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को जागरूक करते हुए फिजिकल डिस्टेंसिंग पर बल दिया।

loksabha election banner

मड़वन : प्रखंड की मोहम्मदपुर खाजे पंचायत के मुखिया जौहर अली ने ब्लीचिंग का छिड़काव कराया। साथ ही जरूरतमंदों के बीच मास्क का वितरण किया गया।

मोतीपुर : प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गाव में सौ गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी यादव, आलोक राज सिंधिया, दिलीप कुमार आदि थे।

बंदरा : प्रखंड की बड़गाव पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में ब्लीचिंग समेत तीन तरह की दवाओं का इस्तेमाल कर छिड़काव कराया गया। मुखिया शभु साह ने बताया कि बगाही गाव से छिड़काव शुरू किया गया है। उधर, विभिन्न गावों में मुखिया के नेतृत्व में महादलित बस्ती में लोगों के बीच डिटॉल, साबुन का वितरण किया गया। मौके पर पर अंजन ओझा, दिनेश महतो, भोला, दुर्गा शर्मा थे। उधर, राजद नेता अर्जुन राय ने गायघाट विधानसभा क्षेत्र में राशन कार्ड से वंचित गरीबों के बीच खाद्यान्न पैकेट वितरित किए। इसकी शुरुआत बंदरा प्रखंड की मुन्नी बैंगरी पंचायत से की गई। उन्होंने बताया कि निजी फंड से बंदरा, गायघाट व कटरा प्रखंड की 41 पंचायतों के गरीबों के बीच खाद्यान्न पैकेज का वितरण कर रहे हैं।

औराई : जदयू प्रखंड अध्यक्ष बेचन महतो, मनोज सहनी, अशोक राम ने प्रखंड की डीहजीवर, सहिलाबल्ली, परमजीवर पंचायतों में मास्क, सैनिटाइजर व साबुन का वितरण किया। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर ने भी डीहजीवर गाव में मास्क, सैनिटाइजर व साबुन का वितरण किया।

साहेबगंज : प्रखंड की बैद्यनाथपुर पंचायत में मुखिया राजेश कुमार ने निजी कोष से सैनिटाइजर मशीन से छिड़काव कराया। पाच छिड़काव कर्मियों ने पंचायत के सभी वार्ड में छिड़काव किया।

मुशहरी : मणिका हरिकेश पंचायत के मुखिया प्रमोद रजक ने पंचायत भवन पर लोगों के बीच मास्क वितरित किया। वहीं बैकटपुर पंचायत के मुखिया राजहंस यादव ने सभी वाडरें के लोगो को मास्क व साबुन दिया। खबरा पंचायत के सरपंच पति रमेश कुमार ओझा व अविनाश कुमार ओझा कीटनाशक व सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। उधर, झपहा पंचायत के मुखिया आनंदलाल साह ने कीटनाशक का छिड़काव कराया।

सरैया : चकना मे दीपू शाही व सोनू शाही ने चावल, आलू व दाल गरीबों के बीच बाटी। वहीं राम कृष्ण दुबियाही के बालेंद्र कुमार महतो ने लोगों के बीच चावल, दाल व प्याज का वितरण कराया।

सकरा : प्रमुख मुमताज बेगम ने सकरा फरीदपुर पंचायत में राहत सामग्री वितरित की। प्रत्येक परिवार के बीच चिऊरा, मीठा व साबुन का वितरण कि़या। मौके पर नूर आलम, मो. परवेज आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.