यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhath Puja में ट्रेनों की हालत खराब, भीड़ के हिसाब से कम पड़ने लगीं गाड़ियां; बोगियों में ठूंसकर आ रहे यात्री
छठ पूजा को लेकर भारी संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में स्टेशन से लेकर लगभग सभी ट्रेनों ...और पढ़ें

HighLights
- शौचालय में बैठ कर रहे यात्रा, जगह नहीं मिलने पर एक पैर पर खड़े होकर सफर करने की विवशता
- महत्वपूर्ण ट्रेनों के अलावा स्पेशल ट्रेनों का भी बुरा हाल
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। परदेश में रहने वाले लोग छठ महापर्व में लौट रहे हैं। जिनको जो सवारी मिल रही, उससे घर आ रहे हैं। ट्रेनों में भीड़ होने के कारण भेड़-बकरी की तरह ठूंसकर आ रहे हैं। महत्वपूर्ण ट्रेनों के अलावा स्पेशल ट्रेनों का भी बुरा हाल है। पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही।
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में बैठने की बात तो छोड़ दीजिए खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही। स्लीपर कोच की स्थिति जनरल से भी बदतर हो गई है। शौचालय में बैठकर यात्री आ रहे हैं। वाश-बेसिन पर सामान रख कर सफर कर रहे हैं।
बुधवार को दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस में यात्रियों की जब रियलिटी चेक की गई तो काफी बुरा हाल देखा गया। शौचालय के अलावा दोनों बोगियों के ज्वांटर पर दर्जनों लोग बैठे थे।
आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान
टीटीई पर जबरन पैसा लेने का आरोप
यह भी पढ़ें- नालंदा में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, चंडी में अधेड़ को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
