Move to Jagran APP

गांव-गांव में महिलाओं को बनाएं भाजपा का सदस्य West champaran News

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित। 5 जुलाई को प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठक कर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 09:17 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 09:17 AM (IST)
गांव-गांव में महिलाओं को बनाएं भाजपा का सदस्य West champaran News
गांव-गांव में महिलाओं को बनाएं भाजपा का सदस्य West champaran News

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। जिले के बगहा एक प्रखंड के कॉमन प्लॉट चौतरवा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चौतरवा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राव व संचालन लाल बाबू शर्मा ने किया। बैठक में पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी की अभूतपूर्व सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एनडीए को सहयोग किया इसके लिए उनकी तारीफ की गई। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान पर विशेष चर्चा की गई।

loksabha election banner

   प्रत्येक बूथ स्तर पर 20 प्रतिशत नए सदस्य बनाने की बात कही गई। आगामी 6 जुलाई से 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसमें गांव-गांव में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। आगामी 5 जुलाई को प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठक कर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने का निर्देश दिया गया। बैठक में दीपू शाही, सुनील पांडेय, अजय चौबे, अमर प्रसाद, बबलू मिश्र, अशोक राव, ओम शाही, सुदामा खरवार, मथुरा प्रसाद, विजय राव, जय प्रकाश पांडेय, बुकन साह, वीरेंद्र पंडित समेत अन्य उपस्थित रहे।

अभियान की सफलता के लिए भाजपा ने सौंपी जिम्मेवारी

भारतीय जनता पार्टी की ओर से 6 जुलाई से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की सफलता के लिए पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्र के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेवारी सौंपी है। जिला सदस्यता प्रमुख सह जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 6 जुलाई को सोवाबाबू चौक पर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होगा। पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जयसवाल एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणू देवी जिले में कार्यक्रम की उद्घाटन करेंगे।

आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान बूथ स्तर तक चलाई जाएगी। इसके लिए जिला से लेकर मंडल तक सदस्यता प्रमुख बनाए गए हैं। अभियान की सफलता के लिए विधानसभा स्तर पर विधानसभा प्रभारी बनाए गए। इसके अलावे संगठन के सभी कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.