विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में दबंगई: लव मैरिज के बाद ससुराल आते ही बांधकर पीटा, फिर दामाद के दोस्त से कराई साली की शादी

Published: Tue, 09 Jun 2026 02:26 PM (IST)

मनियारी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में प्रेम विवाह के बाद ससुराल आए दामाद और उसके दोस्त को कुछ लोगों ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड तस्वीर

एआई जेनरेटेड तस्वीर

HighLights

  1. प्रेम विवाह के बाद दामाद को ससुराल में पीटा गया।

  2. दामाद के दोस्त से नाबालिग साली की जबरन शादी कराई।

  3. मनियारी थाने में युवक ने शिकायत दर्ज कराई है।

संवाद सहयोगी, मनियारी। मनियारी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में दामाद व उसके दोस्त के साथ मारपीट करने तथा किशोरी की जबरन शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। मामले में मनियारी थाने में युवक ने शिकायत की है। 

बताया गया है कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के मेथुरापुर निवासी रौशन कुमार का तीन माह पूर्व सोनवर्षा गांव की युवती से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति से हुई इस शादी को लेकर गांव के कुछ लोग नाराज थे। 

दोस्त से करा दी नाबालिग साली की शादी

रविवार की रात रौशन अपने दोस्त गोविंद कुमार के साथ ससुराल आया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 

आरोप है कि हमलावरों ने रौशन और उसके दोस्त को बांधकर पिटाई की। साथ ही उसकी नाबालिग साली की मांग में दोस्त से सिंदूर भरवा दिया गया। एसडीपीओ पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार में शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही समेत 8 कर्मी घायल; गाड़ी तोड़ी