विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SKMCH में MBBS की 94 सीटों पर दाखिले का मौका, थर्ड राउंड काउंसलिंग 10 से 12 अक्टूबर तक

Published: Thu, 01 Oct 2026 05:55 AM (IST)

Bihar NEET UG Third Round Admission: एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में नीट यूजी सत्र 2026-27 के तहत बिहार राज्य कोटे की 94 ...और पढ़ें

ऑल इंडिया कोटे की 23 सीटों के विरुद्ध अब तक 18 छात्रों ने दाखिला लिया है।

ऑल इंडिया कोटे की 23 सीटों के विरुद्ध अब तक 18 छात्रों ने दाखिला लिया है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। SKMCH Muzaffarpur NEET UG Counselling: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय (एसकेएमसीएच) में नीट यूजी सत्र 2026-27 के तहत बिहार राज्य कोटे की बची हुई सीटों पर थर्ड राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।

चयनित छात्रों का दाखिला 10 से 12 अक्टूबर तक लिया जाएगा। एसकेएमसीएच की प्राचार्या डॉ. कुमारी विभा ने बताया कि थर्ड राउंड में एमबीबीएस में नामांकन लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि पिछले दो चरणों में छात्रों का रुझान काफी सुस्त रहा है।

स्टेट कोटे की 94 सीटें अब भी रिक्त 

एसकेएमसीएच में नीट यूजी के तहत कुल 150 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला होना है, जिनमें राज्य कोटे की कुल 123 सीटें निर्धारित हैं। इससे पूर्व आयोजित फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग में महज 12 छात्रों ने कॉलेज पहुंचकर नामांकन कराया था। 

वहीं, सेकेंड राउंड में 17 अन्य विद्यार्थियों के दाखिला लेने के बाद यह आंकड़ा 29 तक ही पहुंच सका। इस तरह संस्थान में अब भी राज्य कोटे की 94 सीटें खाली रह गई हैं, जिन पर थर्ड राउंड के तहत नामांकन लिया जाएगा।

अन्य कोटों में दाखिले की स्थिति 

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) की ओर से थर्ड राउंड काउंसिलिंग के बाद चयनित छात्रों की सूची प्राप्त हो गई है। प्राचार्या ने बताया कि ऑल इंडिया कोटे की 23 सीटों के विरुद्ध अब तक 18 छात्रों ने दाखिला लिया है, जबकि सेंट्रल नॉमिनी की चार सीटों के मुकाबले केवल एक छात्र का नामांकन हो सका है।

सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के सख्त निर्देश 

नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्राचार्या डॉ. कुमारी विभा ने बताया कि नामांकन प्रभारी डॉ. मिलन को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि काउंसलिंग के दौरान छात्रों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

यह भी पढ़ें- एसकेएमसीएच में MBBS के लिए दाखिला तेज, स्टेट कोटा की 111 सीटों पर 29 तक मौका