एसकेएमसीएच में MBBS के लिए दाखिला तेज, स्टेट कोटा की 111 सीटों पर 29 तक मौका
Bihar MBBS State Quota Counselling: एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में एमबीबीएस सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। स्टेट ...और पढ़ें

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद से मिली मेधा सूची के आधार पर नामांकन को लेकर कालेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
HighLights
एसकेएमसीएच में एमबीबीएस 2026-27 नामांकन प्रक्रिया तेज हुई।
स्टेट कोटा की 111 सीटों पर 29 सितंबर तक दाखिला।
ऑल इंडिया, सेंट्रल नॉमिनी कोटे में भी सीटें रिक्त।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। SKMCH Muzaffarpur MBBS Admission: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय (SKMCH) में एमबीबीएस सत्र 2026-27 में नामांकन की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है।
ऑल इंडिया कोटा और सेंट्रल नॉमिनी की सीटों पर काउंसिलिंग के बाद अब महाविद्यालय में स्टेट कोटा के तहत सेकंड राउंड का नामांकन 26 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद से मिली मेधा सूची के आधार पर नामांकन को लेकर कालेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कुल 150 सीटें
प्राचार्य डॉ. कुमारी विभा ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए कुल 150 सीटों पर नामांकन होना है।
इसमें स्टेट कोटा की 123 सीटें, ऑल इंडिया कोटा की 23 सीटें और सेंट्रल नॉमिनी की चार सीटें निर्धारित हैं। नामांकन प्रभारी डॉ. मिलन ने रिक्त सीटों की स्क्रूटनी कर सूची सौंपी है।
स्टेट कोटा का गणित
स्टेट कोटा के तहत कुल निर्धारित 123 सीटें हैं। इसमें से फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग के बाद मात्र 12 छात्रों ने ही अब तक नामांकन लिया है।
इस प्रकार स्टेट कोटा के तहत अब भी 111 सीटें रिक्त हैं, जिन पर आगामी 29 सितंबर तक सेकंड राउंड के तहत दाखिला लिया जाएगा।
ऑल इंडिया कोटा
प्राचार्य ने बताया कि ऑल इंडिया कोटा की कुल 23 सीटों के लिए आयोजित सेकंड राउंड काउंसलिंग की समाप्ति के बाद अब मात्र 4 सीटें खाली रह गई हैं। इसमें 19 छात्रों ने अपना दाखिला सुरक्षित करा लिया है।
सेंट्रल नॉमिनी की स्थिति
दूसरी ओर, सेंट्रल नॉमिनी की 4 सीटों के विरुद्ध अब तक महज 1 छात्र ने ही अपना नामांकन पक्का कराया है। इससे इस कोटे में फिलहाल 3 सीटें रिक्त चल रही हैं।
प्राचार्य ने बताया कि सभी रिक्त सीटों की विवरण सूची तैयार कर ली गई है ताकि आगे की काउंसिलिंग प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जा सके।
यह भी पढ़ें- एमबीबीएस दाखिला फर्जीवाड़ा: स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे के साथ अब ओबीसी प्रमाणपत्र भी फर्जी
