मुजफ्फरपुर के SKMCH में MBBS की 111 खाली सीटों पर सेकंड राउंड की काउंसलिंग शुरू, 15 का दाखिला
SKMCH मुजफ्फरपुर में NEET UG सत्र 2026-27 के तहत MBBS की 111 रिक्त सीटों पर दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया ...और पढ़ें

प्रथम चरण की काउंसलिंग में मात्र 12 अभ्यर्थियों ने ही नामांकन लिया था।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। SKMCH Muzaffarpur MBBS Admission 2026: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय (SKMCH) में नीट यूजी सत्र 2026-27 के तहत बिहार राज्य कोटे की सीटों पर सोमवार से दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित सेकंड राउंड काउंसलिंग के पहले दिन कुल 15 छात्र-छात्राओं ने अपना नामांकन दर्ज कराया।
111 सीटों पर दाखिला
इस सत्र में स्टेट कोटा के तहत आवंटित कुल 123 सीटों पर दाखिला लिया जाना है। प्रथम चरण की काउंसलिंग में मात्र 12 अभ्यर्थियों ने ही नामांकन लिया था, जिसके बाद 111 सीटें रिक्त रह गई थीं।
दस्तावेजों का गहन सत्यापन
काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होते ही संस्थान में अभ्यर्थियों व अभिभावकों की चहल-पहल देखी गई। कालेज प्रशासन द्वारा गठित विशेष टीम ने अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और व्यक्तिगत दस्तावेजों की गहन जांच की।
कागजातों के सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित कर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई।
29 सितंबर तक मौका
नामांकन प्रभारी डॉ. मिलन कुमार ने बताया कि 29 सितंबर तक दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके लिए सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
प्राचार्य डॉ. कुमारी विभा ने बताया कि कुल 150 सीटों में स्टेट कोटा की 123, ऑल इंडिया कोटा की 23 और सेंट्रल नॉमिनी की 4 सीटें निर्धारित हैं।
यह भी पढ़ें- एसकेएमसीएच में MBBS के लिए दाखिला तेज, स्टेट कोटा की 111 सीटों पर 29 तक मौका
