मुजफ्फरपुर के SKMCH की पैथोलॉजी लैब में गिरी बिजली, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; ढप पड़ा जांच का काम
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच पैथोलाजी लैब में देर रात ठनका गिरने से सर्वर और जांच मशीनें ठप हो गईं। इससे मरीजों ...और पढ़ें

SKMCH। फाइल फोटो
HighLights
एसकेएमसीएच पैथोलाजी लैब में देर रात ठनका गिरा।
सर्वर और महत्वपूर्ण जांच मशीनें पूरी तरह ठप हो गईं।
मरीजों की जांच प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित, लंबी कतारें लगीं।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच की पैथोलॉजी लैब में देर रात तेज बारिश के दौरान गिरे ठनका से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई।
अचानक हुए तेज धमाके और बापत के कारण लैब के कई अहम उपकरण और मुख्य सकी ठप हो गए, जिससे मरीजों की जांच प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो गई।
देर रात तेज बारिश के बीच अचानक हुई तेज आवाज से लैब में ड्यूटी पर तैनात लैब टेक्नीशियन और कर्मचारी दहशत में आ गए और जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे।
स्थिति सामान्य होने पर जब कर्मचारी वापस लैब में लौटे, तो बायोकेमिस्ट्री जांच मशीन से जुड़ा कंप्यूटर और विभाग का मुख्य सर्वर बंद पड़ा था।
सर्वर ठप होने की वजह से नहीं ब्लड सेंपल का डेटा एंट्री हो सका और नहीं जांच रिपोर्ट। जिसके के कारण पूरे डिजिटल प्रणाली और जांच ठप पड़ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही डेटा ऑपरेटर राहुल कुमार देर रात ही अस्पताल पहुंचे और सर्वर व सिस्टम को दोबारा चालू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मुख्य सर्वर चालू न से पाने के कारण सुबह भी व्यवस्था बहाल नहीं की जा सकी।
इसके चलते पैथोलाजी लैब के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और दूर-दराज से आए मरीजों को अपनी जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि खराब हुए उपकरणों और बंद पड़े उपकरणों को जल्द से जल्द ठीक कराने के लिए, टेक्निकल टीम को बुलाया गया है।
यह भी पढ़ें- पानी उतरते ही शुरू होगा नुकसान का सर्वे, सरकार करेगी बाढ़ पीड़ितों की मदद; भागलपुर में मंत्री नीतीश का एलान
