Move to Jagran APP

छह घंटे तक फोरलेन किया जाम, आवागमन रहा बाधित

कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर में विवादित भूमि को लेकर दूसरे दिन भी तनाव रहा। लोगों ने पहाड़पुर बाजार के पास एनएच 28 फोरलेन को जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 01:54 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 01:54 AM (IST)
छह घंटे तक फोरलेन किया जाम, आवागमन रहा बाधित

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर इलाके में विवादित भूमि को लेकर व्याप्त तनाव दूसरे दिन भी कायम रहा। प्रशासन द्वारा विवादित स्थल पर धारा 144 लगाने के खिलाफ एक पक्ष ने शुक्रवार को पहाड़पुर बाजार के समीप एनएच 28 फोरलेन को जाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 6 घटे तक यातायात अवरुद्ध रखा। तनाव को देखते हुए मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने घटो मशक्कत के बाद सड़क जाम खुलवाया तथा दोनों पक्षों से सकारात्मक वार्ता कर मामले को शात कराया। फिलहाल विवादित स्थल पर कोई आयोजन नहीं करने पर आपसी सहमति बन गई है। विवादित स्थल पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि विवादित स्थल पर आयोजन को लेकर गुरुवार की शाम टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने विवादित स्थल पर धारा 144 लगाते हुए आयोजन पर रोक लगा दी थी। शुक्रवार की सुबह प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी होते ही एक पक्ष के लोग विरोध में फोरलेन पर उतर गए। सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था की प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई गलत है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सोना प्रसाद पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की माग करने लगे। इसी दौरान पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार कुमार भी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। पूर्व मंत्री ने विवादित स्थल पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता की। आक्रोशित पक्ष आयोजन स्थल परिवर्तन करने पर राजी हुए। उपस्थित डीसीएलआर सुरेंद्र कुमार अलबेला ने स्थल विवाद को एक सप्ताह मे निष्पादित करने का आश्वासन दिया। वार्ता के दौरान डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, सीओ दिलीप कुमार, बीडीओ उमा भारती, मुखिया इंद्र मोहन झा आदि थे। सीओ ने बताया कि विवादित स्थल पर फिलहाल धारा 144 प्रभावी रहेगा तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निषेधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.