Move to Jagran APP

Coronavirus News Update: मधुबनी-पश्चिम चंपारण में मिले छह कोरोना संक्रमित, उत्तर बिहार में मरीजों की संख्या पहुंची 55

Coronavirus News Update मधुबनी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इससे पहले दो बार आई रिपोर्ट में क्रमश पांच और 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 04 May 2020 03:08 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 03:08 PM (IST)
Coronavirus News Update: मधुबनी-पश्चिम चंपारण में मिले छह कोरोना संक्रमित, उत्तर बिहार में मरीजों की संख्या पहुंची 55
Coronavirus News Update: मधुबनी-पश्चिम चंपारण में मिले छह कोरोना संक्रमित, उत्तर बिहार में मरीजों की संख्या पहुंची 55

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मधुबनी और पश्चिम चंपारण में कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। मधुबनी में पांच और पश्चिम चंपारण में एक। इस तरह से उत्तर बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 55 हो गई। संबंधित जिलों के जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

loksabha election banner

मधुबनी में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को पांच और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई। डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने इसकी पुष्टि की। इस तरह जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। सबसे पहले यहां 27 अप्रैल को पांच लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद एक मई को एक साथ 13 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है। आज पांचों मामले झंझारपुर प्रखंड के हैं। भैरवस्थान थानाक्षेत्र के पट्टीटोल के ये सभी एक ही परिवार के हैं। प्रशासन अब इनके चेन की पड़ताल कर रहा है। मगर, यह बताया जा रहा है कि यह परिवार नाेएडा से आया था। एक मई को सभी के सैंपल लिए गए थे। इस तरह झंझारपुर प्रखंड में ही अब तक 11 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। जिले के लिए यह प्रखंड हॉटस्पॉट बन गया है।जिले से अब तक 725 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें 23 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक करीब 650 की रिपोर्ट निगेटिव है। मगर, पॉजिटिव मामलों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

इसी तरह से पश्चिम चंपारण में एक और मरीज की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इस तरह जिले में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 11 हो गई है। डीएम कुंदन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। 19 वर्ष की यह महिला पूर्व के कोरोना संक्रमितों के संपर्क में रही है।

देखा जाए तो उत्तर बिहार में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ता हुआ दिख रहा है। यह आंकड़ा बढ़ कर 55 हो गया है। मधुबनी का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है।  दूसरे नंबर पर पश्चिम चंपारण है।यहां के 11 मरीज सं‍क्रमित हो गए हैं। 

मोतिहारी में मिले चार नए कोरोना पाजिटिव

मोतिहारी जिले में कोरोना पाजिटिव चार और मरीज मिले हैं। संक्रमित लोगों में तीन सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत शिकारगंज थाना क्षेत्र के तथा एक पकड़ीदयाल निवासी बताया गया है। इस प्रकार पूर्वी चम्पारण में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आठ हो गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। पूर्वी चम्पारण के सिविल सर्जन डॉ रिजवान अहमद ने चार नये लोगों कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि की है।

उत्तर बिहार के जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

जिला - कोरोना पॉजिटिव केस

सीतामढ़ी - 6

मधुबनी - 23

पश्चिम चंपारण - 11

दरभंगा - 5

पूर्वी चंपारण - 8

शिवहर - 2

कुल- 55

मौत- 2 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.