राष्ट्रीय मंच पर चमकेंगी मुजफ्फरपुर की बेटी, MDDM की सिद्धिका का NIC के लिए चयन
National Integration Camp 2026: एमडीडीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर की एनएसएस स्वयंसेविका सिद्धिका गुप्ता का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर 2026 के लिए ...और पढ़ें
-1792571467097_m.webp)
एनएसएस स्वयंसेविका सिद्धिका गुप्ता।
HighLights
सिद्धिका गुप्ता का राष्ट्रीय एकता शिविर 2026 के लिए चयन।
एमडीडीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर की एनएसएस स्वयंसेविका हैं सिद्धिका।
शिविर हिसार, हरियाणा में 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित।
प्रशांत कुमार, मुजफ्फरपुर। Siddhika Gupta NSS: एमडीडीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर की एनएसएस (NSS) स्वयंसेविका सिद्धिका गुप्ता का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) 2026 के लिए हुआ है।
सिद्धिका कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की स्नातक सप्तम सेमेस्टर (सत्र 2023–27) की छात्रा हैं। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिविर 22 से 28 अक्टूबर तक हिसार, हरियाणा में आयोजित किया जाएगा।
विविधता में एकता
राष्ट्रीय एकता शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में भाईचारा, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।
इस मंच के माध्यम से विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नेतृत्व क्षमता का विकास और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा दिया जाता है।
एनएसएस टीम रवाना
इस राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने के लिए एनएसएस की चयनित टीम 20 अक्टूबर को ही हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी है।
छात्रा की इस विशेष उपलब्धि पर विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन ने अत्यंत खुशी जाहिर की है। विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने छात्रा को बधाई दी है।
एमडीडीएम कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. अलका जायसवाल ने भी सिद्धिका गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के शिविर में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करना पूरे संस्थान के लिए गौरव की बात है।
शिक्षकों ने जताई खुशी
एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। सिद्धिका का चयन पूरे महाविद्यालय एवं एनएसएस परिवार के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है।
