निशान लेकर खाटू धाम गए श्याम भक्त, निकली भव्य शोभायात्रा Muzaffarpur News
ओ दर्जी सिल दे निशान मैनू खाटू जाना सै... भजन पर झूमे लोग। विभिन्न मार्गों से गुजरने पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। 'ओ दर्जी....ओ दर्जी सिल दे निशान, मैनू खाटू जाना सै' भजन गाते केसरिया व लाल निशान लिए श्याम भक्तों की टोली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की गई। अवसर था सूतापट्टी स्थित श्री श्याम मंदिर से निकली खाटू धाम निशान शोभायात्रा का। श्री श्याम मित्र परिवार की ओर से खाटूधाम जाने वाली निशान शोभायात्रा श्याम मंदिर से निकलने के बाद शहर के सालासर हनुमान मंदिर, नागरमल बंका विवाह भवन, सुतापट्टी, बैंक रोड, धर्मशाला चौक व पेट्रोल पंप होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां 'अर्जी श्याम के' परिवार की ओर से आलोक शर्मा, विवेक जीवराजका, विवेक सलमपुरिया व राज सहित अन्य ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। पुष्प वर्षा भी की। फिर ध्वजा निशान की आरती कर उसको पूरी पवित्रता के साथ ट्रेन में चढ़ाया गया। इसके पूर्व सुबह पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ संतोष नाथानी ने इसकी शुरुआत की।
इसके बाद निशान शोभायात्रा नगर भ्रमण को जैसे ही निकली 'डोरी खैंच के राखिजै यो है बाबा को निशान, 'ओ दर्जी सिल दे निशान मैनू खाटू जाना सै' आदि भजनों पर भक्तगण भाव विभोर हो कर झूमने लगे। शोभा यात्रा की अगुवाई विजय क्याल कर रहे थे। खाटू जाने वालों में मुख्य रूप से संजय पोद्दार, आदित्य विक्रम छापडिय़ा, महेश सुरेका, विशाल शर्मा, महेश संथालिया, सुषमा पोद्दार, अंजू सुरेका, ललिता संथालिया, पूजा शर्मा आदि शामिल रहे। यात्रा में श्याम मंदिर परिवार के नवीन सरावगी, विजय जगनानी, अशोक खेतान, हरिओम गुप्ता, कन्हैया साह, नवल सुरेका, चीकू नाथानी आदि का विशेष सहयोग का रहा ।