बाबा के जयकारे से गूंजा मिस्कॉट
बाबा भोलेनाथ के जयकारे से मिस्कॉट लेन गूंज रहा था। लोग 'हर हर महादेव' का उद्घोष कर रहे थे। तीसरी सोमवारी पर मिस्कॉट लेन के मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर स्थित बाबा ओंकारेश्वर महादेव का विविध प्रकार के फलों से श्रृंगार किया गया।
By Edited By: Published: Tue, 09 Aug 2016 02:24 AM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2016 02:24 AM (IST)
मुजफ्फरपुर। बाबा भोलेनाथ के जयकारे से मिस्कॉट लेन गूंज रहा था। लोग 'हर हर महादेव' का उद्घोष कर रहे थे। तीसरी सोमवारी पर मिस्कॉट लेन के मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर स्थित बाबा ओंकारेश्वर महादेव का विविध प्रकार के फलों से श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी पं.सुरेश झा ने षोडशोपचार विधि से पूजनोपरांत बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार किया, फिर महाआरती की गई। इसमें कई लोग मौजूद रहे। इसके पूर्व तड़के सुबह से ही लोग जलाभिषेक के लिए मंदिर में आने लगे थे। दिन भर लोगों का आना जारी रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें