जलाभिषेक को उमड़ा जनसैलाब
तीसरी सोमवारी को बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों कावरियों के उमड़ने से श्रावणी मेले में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। इसमें कुछ कावरिए मामूली रूप से चोटिल हो गए।
मुजफ्फरपुर। तीसरी सोमवारी को बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों कावरियों के उमड़ने से श्रावणी मेले में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। इसमें कुछ कावरिए मामूली रूप से चोटिल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवा में लाठिया भाजनी पड़ीं। इस अफरातफरी के बीच करीब चार लाख से ज्यादा कावरियों ने जलाभिषेक किया। डीएम धर्मेद्र सिंह व एसएसपी विवेक कुमार तमाम अधिकारियों के साथ रातभर वहां डटे रहे। इस कारण स्थिति नियंत्रित हो सकी।
भीड़ के दबाव में गड़बड़ाई व्यवस्था
प्रशासन ने दूसरी सोमवारी में मची भगदड़ से सीख लेते हुए खामियों को दूर कर बेहतर व्यवस्था की थी। जहा एक ओर दूसरे जिले से अधिकारी व बल मंगाए थे। वहीं बैरिकेडिंग में भी कुछ बदलाव किया था। भीड़ के दबाव व एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कई बार अफरातफरी मची। कई दफा भगदड़ की स्थिति भी बनी, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था के आगे स्थिति अनियंत्रित नहीं हो सकी। इसके लिए जवानों व स्वयंसेवकों ने कई बार हवा में लाठिया भी भांजीं। कतार में घटों लगे कावरियों में आगे निकलने की होड़ में उनके बीच आपस में धक्का-मुक्की भी हुई।
रात्रि तीन बजे के बाद गड़बड़ाई स्थिति
अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रात आठ बजे से ही बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक शुरू हो गया था। समय बीतने के साथ कावरियों की भीड़ बढ़ती गई। रात्रि तीन बजे के बाद भीड़ का दबाव ज्यादा हो गया, जिससे व्यवस्था गड़बड़ाने लगी। डीएम व एसएसपी ने सूझबूझ से काम लेते हुए अफरातफरी पर काबू पाने में सफल हुए। सरैयागंज टावर के पास एसएसपी व कंपनीबाग की ओर से डीएम ने कमान संभाली। बीच-बीच में बास लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया।
फर्जी पर्ची ने प्रशासन को डाला सकते में
डाकबम कावरियों की सुविधा के लिए जिले की सीमा पर फकुली में पर्ची देने की व्यवस्था की गई थी। डाकबम को इसे दिया जा रहा था कि उन्हें जल चढ़ाने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए करीब 25 हजार पर्ची की व्यवस्था की गई थी। जब कावरियों की भीड़ उमड़ने लगी तो उनकी संख्या देख प्रशासन सकते में आ गया। डीएम व एसएसपी ने जब इसकी जाच शुरू की तो वे अचंभित हो गए। श्रद्धालुओं ने उन्हें बताया कि बीस रुपये में खरीदा है। इसकी वजह से भी अफरातफरी की स्थिति बनी। मामले को गंभीरता से लेते डीएम ने जाच कराने की बात कही है। साथ ही जाच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बाबा पर करीब एक लाख से ज्यादा डाकबम ने जलाभिषेक किया।
हजारों श्रद्धालु नहीं चढ़ा सके जल
ज्यादा भीड़ की वजह से हजारों श्रद्धालु बाबा पर जलाभिषेक नहीं कर सके। धक्का-मुक्की के बीच घटों से कतार में खड़े हजारों कावरियों का धैर्य जवाब दे दिया और वे सड़क पर ही जल चढ़ा कर वापस लौट गए। वे प्रशासनिक व्यवस्था से खुश नहीं थे।