पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जगह मुजफ्फरपुर पहुंच गई श्रमिक स्पेशल, जानिए Muzaffarpur News
समस्तीपुर स्टेशन से चली 10 बोगियों वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जगह मुजफ्फरपुर पहुंच गई। यात्रियों ने हंगामा किया तो ट्रेन किया गया रवाना।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। प्रवासियों को लेकर समस्तीपुर स्टेशन से चली 10 बोगियों वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जगह मुजफ्फरपुर पहुंच गई। यहां यात्रियों ने जमकर हंगामा किया तो ट्रेन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लिए रवाना किया गया। बताया जाता है कि दिल्ली, मुंबई, सूरत से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से बहुत से प्रवासी समस्तीपुर स्टेशन पहुंचे थे। तकरीबन 500 प्रवासियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन भेजना था। समस्तीपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन (Shramik Special Train) में प्रवासियों को यह कहकर बैठाया गया कि यह दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (Dindayal Upadhyay Junction) जाएगी। लेकिन ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंच गई।
प्रवासियों से बोगी खाली कराने के लिए रेलकर्मी गए। प्रवासियों ने बोगी खाली करने से इंकार कर कर्मियों को मारपीट कर भगा दिया। और जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ की कोशिश की। रेल थानाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह जवानों के साथ पहुंचे। प्रवासियों को शांत कराया करीब 30 मिनट बाद डीआरएम के आदेश पर वह ट्रेन प्रवासियों को लेकर रवाना हुई। इधर कई ट्रेनें 1 दिन बाद महाराष्ट्र, गुजरात से पहुंच रही है। 22 मई को सूरत से आने वाली ट्रेन 23 मई रात 11:50 व 23 मई को चंडीगढ़ से आने वाली ट्रेन 24 मई को 2:30 बजे पहुंची। महाराष्ट्र से चलने वाली श्रमिक एक्सप्रेस 5 घंटे विलंब से चल रही है।
ट्रेन में नवजात ने तोड़ा दम
मुंबई से रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंची स्पेशल ट्रेन में पूर्वी चंपारण के मेहसी की गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया.। लेकिन नवजात ने ट्रेन में ही दम तोड़ दिया। मेहसी का दंपत्ति मुंबई से ट्रेन से निकला। जबलपुर के पास ही महिला को प्रसव पीड़ा हुई। महिलओं की मदद से ट्रेन में डिलीवरी कराई गई। आगे कटनी के पास नवजात ने दम तोड़ दिया। मुजफ्फरपुर रेल थाना अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि एंबुलेंस मुहैया कराई गई। नवजात के शव को लेकर दंपति मेहसी के लिए निकले।