Gangwar in Muzaffarpur : युवक को गोलियों से भूना, आखें भी निकालीं, जानिए घटना की वजह
Gangwar in Muzaffarpur आशंका है कि गैंगवार या खाने-पीने के समय विवाद में उसकी हत्या साथियों ने ही कर दी होगी। आठ खोखे शराब की बोतलें घटनास्थल से पुलिस ने की बरामद।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सदर थाना क्षेत्र के डुमरी में एक युवक को गोलियों से भून दिया गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 25-30 वर्ष होगी। गैंगवार या नशे के दौरान विवाद में उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने आठ खोखे व शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह शव देखा
शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने युवक के शव को देखा तो सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर खून पसरा था। मृतक की छाती, पेट सहित अंगों पर गोली के निशान दिखे। वहीं पेट को चाकू से फाड़ दिया था। उसकी आंख भी निकाल ली गई थी। घटनास्थल के पास चंद मकान हैं। लेकिन किसी ने शुक्रवार की रात घटना के बारे में किसी तरह की जानकारी होने की बात नहीं कही।
घटना के संबंध में सदर थानाध्यक्ष मिथिलेश झा ने कहा कि 'मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने पर घटना के कारणों व इसमें संलिप्तों का पता लगाने में आसानी होगी।Ó