Move to Jagran APP

शिवहर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: विशंभरपुर पंचायत से मुखिया पद पर किरण देवी जीतीं, दो की गई कुर्सी

Sheohar Panchayat Mukhiya Election Result 2021 शिवहर में दो मुखियों की गई कुर्सी। जनता ने नए चेहरों को दिया मौका। तरियानी प्रखंड की आठ में से दो सीटों का चुनाव परिणाम जारी। जिला परिषद सीट पर कांटे का मुकाबला। वृंदावन पंचायत से मुस्तुफा गुलाम मुखिया पद पर चुनाव जीत गए।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 10 Dec 2021 11:36 AM (IST)Updated: Fri, 10 Dec 2021 11:36 AM (IST)
शिवहर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: विशंभरपुर पंचायत से मुखिया पद पर किरण देवी जीतीं, दो की गई कुर्सी
विशंभरपुर पंचायत से मुखिया पद पर किरण देवी जीतीं, वर्तमान मुखिया रचना वर्मा को हराया। फोटो- जागरण

शिवहर, जासं। जिले की तरियानी प्रखंड की आठ सीटों के लिए हुए चुनाव में अबतक दो सीटों का परिणाम जारी किया गया है। दोनों सीटों पर जनता ने नए प्रतिनिधियों का चयन किया है। वृंदावन पंचायत से मुस्तुफा गुलाम ने 2009 मत प्राप्त कर निवर्तमान मुखिया शिवजी सहनी को 946 मतों से शिकस्त दी है। शिवजी महतो को 1063 मत से संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा रामानंद राय को 859, चंदन कुमार को 173, अनिल कुमार को 173 व अरुण साह को 621 मत मिले है। उधर, छतौनी पंचायत से निवमर्तमान मुखिया गौरव सिंह को भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। यहां विजय कुमार सिंह ने कांटे के मुकाबले में गौरव सिंह को 72 मतों के अंतर से शिकस्त देकर मुखिया पद पर कब्जा जमा लिया है। विजय कुमार सिंह पूर्व में दस साल तक मुखिया के रूप में पंचायत का प्रतिनिधित्व रह चुके हैं। विजय कुमार सिंह को सर्वाधिक 2220 मत मिले है। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान मुखिया गौरव सिंह को 2148 मत मिले है।

loksabha election banner

इसके अलावा अमित कुमार को 74, अनिल कुमार सिंह को 46, आलोक कुमार को 542, कुणाल प्रताप को 90, गोनौर साह को 75, नथुनी राय को 146, रणदेश कुमार सिंह को 72, रणधीर सिंह को 43, रूपेश कुमार को 432 व विजय कुमार सिंह को 48 मत मिले है। उधर, पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 12 से कुमारी सीमा ने 792 मत प्राप्त कर जीत हासिल की है। क्षेत्र संख्या 11 से पंचायत समिति सदस्य पद पर 567 मत प्राप्त कर कुंदन कुमार सिंह विजयी घोषित किए गए हैं। क्षेत्र संख्या 14 से वेद प्रकाश सिंह ने 656 और क्षेत्र संख्या 13 से 715 मत प्राप्त कर रामदयाल राय ने पंसस पद पर जीत दर्ज की है।उधर, जिला परिषद सीट पर कांटे का मुकाबला है। चार पंचायतों की मतगणना में निवर्तमान जिला पार्षद भोला साह काफी पिछड़ गए है।

बताते चलें कि पंचायत चुनाव के तहत तरियानी प्रखंड की तरियानी दक्षिणी की आठ पंचायतों के लिए आठ दिसंबर को मतदान हुआ था। इसके तहत जिला परिषद की एक, मुखिया के व सरपंच के आठ-आठ, पंसस के दस, वार्ड सदस्य के 114 व पंच के 114 पद के लिए 974 प्रत्याशी मैदान में थे। शुक्रवार को शिवहर शहर स्थित नवाब हाईस्कूल में प्रशासनिक व्यवस्था के बीच एक घंटे विलंब से मतों की गिनती शुरू हुई। अबतक दो पंचायतों का परिणाम जारी किया गया है। मतगणना को लेकर नवाब हाईस्कूल से लेकर जिला गेट तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। मतगणना कार्य के लिए कुल 54 काउंटिंग टेबल स्थापित किए गए हैं। इसके लिए कुल 198 गणना कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त गणना के आंकड़ों को संधारित करने हेतु 50 कर्मियों को लगाया गया है। एसडीओ, एसडीपीओ और प्रेक्षक समेत प्रशासनिक टीम मतगणना स्थल पर तैनात है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.