Move to Jagran APP

Sheohar News: दहेज के लिए लड़के के माता-पिता ने शादी तोड़ी, पुलिस ने पहनाई हथकड़ी

शिवहर में दहेज के लिए शादी से इन्कार मामले में मुजफ्फरपुर से दंपती गिरफ्तार। पुलिस ने लड़के के माता-पिता को गिरफ्तार कर सलाखों तक पहुंचाया। नगर थाना पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना के कफेन गांव में छापेमारी कर किया दंपती को गिरफ्तार भेजा जेल।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 12:22 PM (IST)
मनमाफिक दहेज नहीं मिलने से वर पक्ष ने तोड़ दी थी शादी। फोटो: जागरण

शिवहर, जासं। सरकार द्वारा जारी अभियान और सख्ती के बावजूद दहेज के लिए शादियां रुक रही हैं। तय शादियां टूट रही हैं।लड़की के पिता को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। इन सबके बीच शिवहर पुलिस ने दहेज के लिए पूर्व से तय शादी तोड़ने और बरात लाने से इन्कार करने के मामले में मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर लड़के के माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नगर थाना पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना के कफेन गांव में छापेमारी कर श्याम साह व पत्नी वीणा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी जानकारी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने दी है।

loksabha election banner

बताया गया हैं कि, शिवहर नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर कहतरवा निवासी संतोष साह ने अपनी पुत्री अमोल कुमारी की शादी के लिए मुजफ्फरपुर जिले के कफेन निवासी श्याम साह के पुत्र राम कुमार के साथ तय की थी। 27 सितंबर 2020 को छेकाई की रस्म की गई थी। जिसमें श्याम साह ने लड्के को जेवरात समेत लाखों का उपहार दिया था। छेकाई में आए 14 लोगों को भी विदाई में वस्त्र, नकदी और उपहार समेत पांच लाख से अधिक रुपये खर्च किए। अप्रैल 2021 में शादी तय की गई थी। लेकिन बाद में वर पक्ष ने रंग बदलना शुरू कर दिया। बतौर दहेज मोटी रकम की डिमांड की। साथ ही बाद में शादी तोड़े जाने की जानकारी दी। मामले को लेकर लड़की के पिता ने पंचायती की।लेकिन वर पक्ष शादी नहीं करने पर अड़ा रह गया। इससे नाराज लड़की के पिता ने शिवहर सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी।

कोर्ट के आदेश पर 17 अप्रैल 2021 को नगर थाना पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की। दर्ज प्राथमिकी में मुजफ्फरपुर जिले के कफेन निवासी लड़का राम कुमार साह, पिता श्याम साह, मां वीणा देवी, भाई के पुत्र राम कुमार, भाई रघुनंदन साह व मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना के मीनापुर निवासी बाबू लाल साह समेत पांच को आरोपित किया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहे थे। इसी बीच नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कफेन गांव में छापेमारी कर एक साल से अधिक समय से फरार चल रहे दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.