Move to Jagran APP

रबी महोत्सव में दी गई उन्नत खेती की जानकारी

कटरा प्रखंड मुख्यालय में रबी महोत्सव का आयोजन बीएओ विजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Oct 2021 01:49 AM (IST)Updated: Fri, 29 Oct 2021 01:49 AM (IST)
रबी महोत्सव में दी गई उन्नत खेती की जानकारी

मुजफ्फरपुर : कटरा प्रखंड मुख्यालय में रबी महोत्सव का आयोजन बीएओ विजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिले से आए अधिकारी व वैज्ञानिकों ने उन्नत कृषि के गुर सिखाए। वहीं, सरकार की योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कृषि अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने का लक्ष्य ही रबी महोत्सव का उद्देश्य है। उन्होंने किसानों को योजनाओं का लाभ उठाकर उन्नत कृषि के लिए प्रेरित किया। सहायक निदेशक रसायन भूदेव राणा ने बेहतर उत्पादन के लिए मिट्टी की गुणवत्ता के बारे में बताया तथा मिटृी की जांच कराने की सलाह किसानों को दी। कृषि अभिकरण के सहायक निदेशक शशि शेखर ने बदलते समय के अनुरूप कृषि कार्य में मशीनों का उपयोग आवश्यक है। सहायक निदेशक उद्यान शंभू गुप्ता ने बताया कि किसानों को मौसम और क्षेत्र के अनुरूप कृषि कार्य करना चाहिए। मौके पर बीडीओ अमरेंद्र पंडित, डीपीओ विनोद झा, बीपीएम राजदेव सिंह, आत्मा अध्यक्ष सोनू कुमार, करुण्ेाश कुमार सिंह, उदय कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

वैज्ञानिकों ने किया बाढ़ प्रतिरोधक धान की खेती का निरीक्षण

कटरा प्रखंड की पहसौल, यजुआर, सिंघवारी आदि पंचायतों में अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के वैज्ञानिकों ने बाढ़ प्रतिरोधी किस्म के धान की प्रजाति का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के साथ बैठक कर धान की उन्नत प्रजाति के बारे में जानकारी दी। बेहतर प्रजाति के धान की फसल देख टीम ने प्रसन्नता जताई। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए प्रभात किरण विकास संस्थान के सहयोग से इन प्रजातियों को विकसित करने का निर्णय लिया गया। टीम में डा. कुंतल दास, सर्वेश शुक्ला, अमित कुमार, अजय कुमार सिंह, रवि रंजन, नीरज कुमार आदि शामिल थे। इसका उदेश्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उन्नत धान का उत्पादन करना बताया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.