यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डीजे वाले बाबू को लगा प्यार का बुखार, फूल की जगह मिली गोली...मुजफ्फरपुर की घटना
SAD LOVE STORY बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सिवाई पट्टी की घटना। कांटी से घर लौटते समय बाइक सवार युवकों ने ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर, जासं। जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगही पुल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग दौड़े। तब तक बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान हरपुर के बिटटू कुमार के रूप में हुई है। वह डीजे में काम करता था।
बताया गया कि युवक किसी काम से कांटी गया था। वहां से घर लौट रहा था। इसी क्रम में बाइक सवार बदमाशों ने रंगही पुल के समीप उसे गोली मार दी। वे पहले से ही घात लगाए हुए थे। घायल को स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि डीजे के लिए काम करने के क्रम में एक युवती से बिटटू काे प्रेम हो गया था। वह इस संबंध को एक खूबसूरत रूप देना चाह रहा था। इस बीच यह प्रेम का मामला प्रम त्रिकोण में फंस गया। इसी वजह से उसे गोली मारी गई है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी कारण स्पष्ट नहीं किया जा सका है। सिवाईपटटी के थानाध्यक्ष शमीम अख्तर ने बताया कि एक युवक को गोली मारी गई है। स्वजन के बयान के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। वैसे पुलिस ग्रामीणों से संपर्क कर जांच में जुटी है।
हाल के दिनों में जिले में इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसको काबू करना पुलिस के लिए चुनौती है। न केवल ग्रामीण क्षेत्र वरन शहर में भी ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। शहर में ही गुजरे सप्ताह लूट व छिनतई की कई घटनाएं हुईं। अभी तक किसी भी एक मामले का उद्भेदन करने में पुलिस विफल रही है। अब देखना होगा कि इसमें पुलिस क्या करती है? उससे भी महत्वपूर्ण यह होगा कि मृतक के परिवाले इसमें किसी को आरोपित करते हैं या नहीं। युवक के प्रेम प्रसंग के बारे में घरवालों को जानकारी थी या नहीं, यह भी देखने वाली बात होगी।
