विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहीं आपको भी तो नहीं आ रहा IRCTC में बुकिंग क्लर्क जॉब का ऑफर, ...ताे सावधान! हो रही उगाही

By Murari KumarEdited By:
Published: Tue, 03 Mar 2020 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 10:55 PM (IST)

आइआरसीटीसी में बहाली के नाम पर चल रहा उगाही का खेल। 25 हजार रुपये प्रतिमाह देने का मिल रहा आश्वासन। विभिन्न स्टेशन क्षेत्रों में सक्रिय हैं ऐसे ठग गिरोह।

कहीं आपको भी तो नहीं आ रहा IRCTC में बुकिंग क्लर्क जॉब का ऑफर, ...ताे सावधान! हो रही उगाही
कहीं आपको भी तो नहीं आ रहा IRCTC में बुकिंग क्लर्क जॉब का ऑफर, ...ताे सावधान! हो रही उगाही

समस्तीपुर, जेएनएन। रेलमंडल के विभिन्न स्टेशनों के लिए आइआरसीटीसी में बुकिंग क्लर्क सहित अन्य पदों पर बहाली के नाम पर उगाही का खेल चल रहा। क्लर्क के लिए 25 हजार माहवारी वेतन देने का आश्वासन देकर दो से पांच लाख तक मांगे जा रहे। सममस्तीपुर के भी कई बेरोजगार युवक नौकरी की चाहत में फर्जीवाड़े के जाल में फंस गए। वहीं, दलसिंहसराय के रामकुमार, शहर के शिवशक्ति ने बताया कि 25 हजार प्रतिमाह वेतन देने का लालच देकर आइआरसीटीसी के तहत बुकिंग क्लर्क के नाम पर उनसे रुपये की मांग की गई है।

नौकरी देने के नाम पर रैकेट की मिली है शिकायत

आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि आइआरसीटीसी के नाम पर बुकिंग क्लर्क सहित अन्य प्रकार की नौकरी देने का रैकेट चलाए जाने की शिकायत मिली है। क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने वाले युवकों को इससे बचने की सलाह दी गई है। साथ ही, उन्हें यह भी बताया गया कि कोई भी बहाली होगी तो सूचना ऑफिसियल वेबसाइट पर डाली जाएगी। अभी बुकिंग क्लर्क सहित अन्य बहाली के लिए कोई भी वैकेंसी आइआरसीटीसी की ओर से नहीं निकाली गई है।

आइआरसीटीसी की महती भूमिका को देखते हुए फैलाया भ्रम 

रेलवे की ओर से आइआरसीटीसी को महत्वपूर्ण जवाबदेही सौंपे जाने के बाद से यह भ्रम फैलाया गया। फर्जी लोगों द्वारा यह कहा गया कि आइआरसीटीसी के हाथ में ट्रेनों का संचालन भी मिल गया है। इसलिए, वहां अब बुकिंग क्लर्क की बहाली भी होगी। जो आइआरसीटीसी द्वारा ही होगी। इसे सुन बेरोजगार युवकों ने भी बुङ्क्षकग काउंटर को आइआरसीटीसी के हाथों जाने की बात सुनकर उनके झांसे में आ गए। बताया जाता है कि ऐसे फर्जीवाड़ा गिरोह समस्तीपुर, दरभंगा, नरकटियागंज, मोतिहारी समेत मंडल के अन्य कई स्टेशन क्षेत्रों में सक्रिय हैं। 

कहते हैं सीनयिर डीसीएम 

इस बारे में समस्तीपुर सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र ने बताया कि बुकिंग क्लर्क की बहाली रेलवे की तरफ से वैकेंसी के साथ निकाली जाती है। ऐसी कोई वैकेंसी सामने नहीं आई है। अगर किसी से बहाली के नाम पर कोई रुपये का डिमांड कर रहा है तो शिकायत करें, एफआइआर दर्ज कराएं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।