विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में RSS का महामंथन, 19 सितंबर को सुनील आंबेकर का तरुणोदय युवा संवाद

Published: Thu, 17 Sep 2026 03:36 PM (IST)

Bihar RSS Youth Samagam: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) 19 सितंबर को मुजफ्फरपुर में 'तरुणोदय' युवा संवाद आयोजित कर रहा है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. RSS मुजफ्फरपुर में 19 सितंबर को 'तरुणोदय' युवा संवाद आयोजित करेगा।

  2. सुनील आंबेकर युवाओं से राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर संवाद करेंगे।

  3. 15 से 40 वर्ष के युवा ऑनलाइन पंजीकरण कर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अमरेन्द्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Sunil Ambekar Visit Muzaffarpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए मुजफ्फरपुर में युवा संवाद का आयोजन करेगा।

आगामी 19 सितंबर को 'तरुणोदय' नाम से यह विशेष समागम आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और सांगठनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

सुनील आंबेकर होंगे मुख्य वक्ता

महा-संवाद में आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे देश के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की चुनौतियों में युवाओं की भूमिका पर सीधे संवाद करेंगे।

संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत के आगमन से पहले यह आयोजन हो रहा है।

RSS

15 से 40 वर्ष के युवा होंगे शामिल

इस युवा संवाद में समाज के हर वर्ग के 15 से 40 वर्ष तक के युवक और युवतियों को आमंत्रित किया गया है। युवाओं की सहूलियत के लिए छात्र, डॉक्टर, इंजीनियर और व्यवसायियों सहित कुल 25 श्रेणियां बनाई गई हैं।

इच्छुक युवा डिजिटल लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान हुआ तेज

पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होते ही स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसे देखते हुए महानगर के सभी क्षेत्रों में संघ कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं।

महानगर प्रचार प्रमुख अजय कुमार ने बताया कि यह आयोजन रामदयालू सिंह महाविद्यालय और एलएन मिश्रा मैनेजमेंट कॉलेज परिसर में होगा। दोनों स्थानों पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर शहर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।

यह भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत का बिहार दौरा 13 दिसंबर को, मुजफ्फरपुर में समागम को करेंगे संबोधित