Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाखा में आने से क्या फायदा होता है? स्वयंसेवक के सवाल का RSS प्रमुख ने दिया ऐसा जवाब; अब हो रही चर्चा

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 11:11 AM (IST)

    RSS प्रमुख मोहन भागवत 5 दिन के बिहार दौरे पर हैं। वे प्रवास के चौथे दिन सिकंदरपुर स्टेडियम में शाखा में शामिल हुए। इस दौरान एक स्वयंसेवक का प्रश्न था कि शाखा में जाने से क्या फायदा होता है। इस पर संघ प्रमुख ने कहा कि शाखा में आने से व्यक्ति का निर्माण होता है। व्यक्ति से समाज और समाज से ही राष्ट्र का निर्माण होगा।

    Hero Image
    RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बताए शाखा में आने के फायदे

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार सुबह सिकंदरपुर स्थित पंडित नेहरू स्टेडियम में सम्राट अशोक तरुण व्यवसायी शाखा में शामिल हुए। यहां स्वयंसेवकों की जिज्ञासाओं को शांत किया।

    स्वयंसेवकों के सवालों का दिया जवाब

    एक स्वयंसेवक का प्रश्न था कि शाखा में जाने से क्या फायदा होता है। डॉ. भागवत ने कहा कि स्वयंसेवक हर बस्ती में टोली का निर्माण करें। टोली का काम होगा कि वह हर परिवार से जुड़े। हर मंडल स्तर पर शाखा लगनी चाहिए। बस्ती से शिक्षक निकले। वहां पर जरूरतमंद की मदद हो। मंडल स्तर पर शाखा लगे, यह भी कोशिश होनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाखा में आने से व्यक्ति का निर्माण होता है

    • सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि शाखा में आने से व्यक्ति का निर्माण होता है। व्यक्ति से समाज और समाज से ही राष्ट्र का निर्माण होगा। इस भाव को लेकर शाखा से जुड़ना है।
    • स्वयंसेवकों को टास्क दिया कि अपरिचितों से जरूर मिले। उन्हें परिचित बनाएं, क्योंकि पहले अपरिचित आपसे परिचित होता है, उसके बाद मित्र बन जाता है।
    • मित्र को शाखा से जोड़ना चाहिए। शाखा का अनुशासन इस तरह का हो कि बगल से गुजरने वाला भी ठहर जाए। यहां पर होने वाले गीत से लेकर खेलकूद व अन्य गतिविधि में रिदम होनी चाहिए। इससे लोगों की शाखा के प्रति रूचि होगी। वह आपसे जुड़ेंगे।

    अनुशासित और मजबूत हिंदू समाज बनाना लक्ष्य

    संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष को लेकर कहा कि अनुशासित और मजबूत हिंदू समाज बनाना लक्ष्य है। शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए संघ प्रचारकों का मार्गदर्शन किया। सामाजिक समरसता के जरिए बदलाव लाने का भी आह्वान किया।

    दोपहर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के विभाग संघचालक चंद्रमोहन खन्ना चन्नी के चंद्रलोक चौक स्थित आवास पर पहुंचे। वहां पर परिवार जन का हालचाल लिया। उसके बाद दिन का भोजन किया। चन्नी की पुत्री शिवानी व दामाद शिवी को आशीर्वाद दिया। उसके बाद संघ कार्यालय मधुकर निकेतन पहुंचे। यहां पर प्रचारकों के साथ अलग-अलग बैठक की।

    शताब्दी वर्ष को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी

    मालूम हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर संघ प्रमुख अलग-अलग जगह पर प्रवास कर रहे हैं।

    पांच दिनों के प्रवास पर वह यहां आए हैं। रविवार सुबह प्रचारकों के साथ बैठक के बाद वह नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

    इधर, संघ प्रमुख ने आज शाखा टोली, मुख्य शिक्षक, शाखा कार्यवाह, नगर कार्यवाह, नगर कार्यकारणी के साथ बैठक की। शाखा में मुख्य रूप से क्षेत्र प्रचारक रामनवमी, क्षेत्र संघचालक देवव्रत वाहन, प्रांत प्रचारक रविशंकर सिंह विशेन, प्रांत संघ चालक अधिवक्ता गौरीशंकर प्रसाद आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: बच्चों की शिक्षा के लिए मुकेश सहनी ने बिहार वासियों से की अपील, कहा- हम भी गरीब के घर...

    पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में बनेंगे 42 बूथ, रहेगी कड़ी सुरक्षा; चुने जाएंगे 22 काउंसिल सदस्य