मुजफ्फरपुर में RSS का शताब्दी विजयादशमी उत्सव कल, सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल करेंगे संबोधित
RSS Centenary Vijayadashami Celebration: मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी विजयादशमी उत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। सह सरकार्यवाह ...और पढ़ें

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। RSS Centenary Vijayadashami Celebration: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी उत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा।
इस विशेष कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में तैयारियां काफी तेज हो चुकी हैं। विभाग संघचालक चंद्रमोहन खन्ना ने बताया कि शुक्रवार को स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण मुजफ्फरपुर क्लब में होगा।
भव्य पथ संचलन
कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी स्वयंसेवक स-दंड पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहेंगे। मुजफ्फरपुर क्लब से एक भव्य पथ संचलन निकाला जाएगा जो शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करेगा। इसके बाद यह संचलन पुनः मुजफ्फरपुर क्लब पहुंचकर संपन्न होगा।
अनुशासित स्वयंसेवकों का जमावड़ा
घोष की थाप पर अनुशासित स्वयंसेवकों के संचलन से पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहेगा। पथ संचलन पूरा होने के बाद मुजफ्फरपुर क्लब में मुख्य बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल मुख्य बौद्धिककर्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।
डॉ. कृष्णगोपाल विजयादशमी के महत्व और राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर मार्गदर्शन देंगे। गौरतलब है कि वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन ही डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। इसी कारण यह दिन संघ के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
