विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के रोहुआ मठ का विवाद खत्म, दीनानाथ दास महंत मान्य, पट्टाभिषेक कार्यक्रम से रोक हटी

By Uma Shankar Edited By: Ajit kumar
Published: Thu, 09 Apr 2026 12:23 PM (IST)

Rohua Math Dispute: बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने दीनानाथ दास को महंत के रूप में मान्यता दे दी है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

संवाद सहयोगी, मुशहरी (मुजफ्फरपुर)। मुशहरी थाना क्षेत्र स्थित रोहुआ के श्रीरामजानकी मठ में चल रहा महंत विवाद अब खत्म हो गया है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने दीनानाथ दास के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें महंत के रूप में कार्य करने की अनुमति दे दी है।

परिषद ने हटाई कार्यक्रम पर लगी रोक

धार्मिक न्यास परिषद पटना के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन ने महंत दीनानाथ दास द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही 22 अप्रैल को प्रस्तावित पट्टाभिषेक कार्यक्रम पर लगी रोक भी हटा दी गई है।

ग्रामीणों की शिकायत पर शुरू हुआ था विवाद

गौरतलब है कि 30 मार्च को ग्रामीणों ने परिषद अध्यक्ष से मिलकर दीनानाथ दास पर गलत तरीके से महंत पद ग्रहण करने का आरोप लगाया था। इसके बाद परिषद ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा और जांच पूरी होने तक सभी धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई थी।

महंत पर हुआ था हमला

इसी बीच एक अप्रैल को जब दीनानाथ दास मठ पहुंचे, तो उन पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया।

प्रशासन ने की थी जांच

दो अप्रैल को एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार, एसडीपीओ पूर्वी मनोज कुमार सिंह, मुशहरी सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला और थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी।

पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

अब परिषद के निर्णय के बाद बुधवार को महंत दीनानाथ दास के आवेदन के आधार पर मंदिर के पुजारी सियावर शरण दास समेत पांच लोगों पर जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।