Move to Jagran APP

किशोर की हत्या के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़का आक्रोश, आगजनी

सूचना देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोशित परिजन के साथ ग्रामीण भी उतरे सड़क पर। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम को हटवाया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 03:51 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 03:51 PM (IST)
किशोर की हत्या के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़का आक्रोश, आगजनी
किशोर की हत्या के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़का आक्रोश, आगजनी

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। जिले में एक किशोर की हत्या मामले में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हाेने पर लोगों का आक्रोश शनिवार को बढ़ गया। आक्रोशित लोगों ने बेतिया मुख्य पथ को जाम कर दिया। इस दौरान टायर जलाकर आगजनी की गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया। बता दें कि नरकटियागंज में दिऊलिया निवासी भरत शाह के 15 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की हत्या कर शव को शुक्रवार को रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया था।

loksabha election banner

    काफी छानबीन के बाद शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया। इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार को आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और बेतिया मुख्य पथ को जाम कर दिया। परिजन द्वारा घटना में संलिप्त लोगों की पहचान करते हुए पुलिस को सूचना दी गई। बावजूद इसके दूसरे दिन भी सुबह तक गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन करने को बाध्य हुए।

   वही मुख्य सड़क के जाम होने की सूचना पर एसडीपीओ निसार अहमद, थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा पहुंचे और आरोपितों की जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम को हटवाया। जाम के कारण आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस कारण लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.