Move to Jagran APP

सीतामढ़ी के मेजरगंज में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की हत्या, स्वजनों में कोहराम

मेजरगंज के जगिरहा गांव में नदी किनारे झाड़ी से उनका शव बरामद हुआ। चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार किए जाने के निशान।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 12:41 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 12:41 PM (IST)
सीतामढ़ी के मेजरगंज में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की हत्या, स्वजनों में कोहराम
सीतामढ़ी के मेजरगंज में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की हत्या, स्वजनों में कोहराम

सीतामढ़ी, जेएनएन। जिला अंतर्गत मेजरगंज सहियारा थाना क्षेत्र के गजहरवा निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी शत्रुघ्न ङ्क्षसह की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह मेजरगंज थाना क्षेत्र के जगीरहा गांव में नदी किनारे झाड़ी से शव मिला। चेहरे पर किसी ठोस चीज से प्रहार के निशान मिले। वे तीन साल पूर्व बिहार पुलिस में जहानाबाद से सेवानिवृत्त होकर गांव में रह रहे थे। मेजरगंज और सहियारा थाने की पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा। शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ जारी थी। 

loksabha election banner

खलिहान के लिए निकले थे

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के छोटे भाई मदन सिंह ने बताया कि वह बुधवार दोपहर घर से खलिहान के लिए निकले थे। हर रोज खलिहान जाते थे। शाम में खाना खाने नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू हुई। उनके मोबाइल पर कॉल किया तो रिसीव नहीं हो रहा था। सगे-संबंधियों से पता किया गया। गुरुवार सुबह छोटे भाई गुलाब सिंह ढूंढने निकले तो किसी ने बताया कि एक कुचला शव झाड़ी में पड़ा है। सहियारा थानाध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह को फोन कर सूचना दी गई। लेकिन, पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद एसपी को फोन किया। तब मेजरगंज व सहियारा थाने की पुलिस पहुंची। वे परिवार में अकेले थे। चार बेटियों की शादी कर चुके थे। पत्नी का देहांत हो चुका है। भाई के साथ रहते थे। दिनभर खेतीबाड़ी में लगे रहते थे। 

 कुछ लोगों से था विवाद

शत्रुघ्न के  भाइयों ने बताया कि उनके खेत के बगल में जगीरहा निवासी दुखा साह का घर है। उसका पुत्र जीतन साह बराबर झगड़ा करता था। जान मारने की धमकी भी देता। जीतन को शव के करीब मंडराते देखकर ग्रामीणों ने पकड़कर घर में बंद कर दिया था। पुलिस के आने के बाद उसके भाई दिनेश साह और रामू साह को भी पकड़ कर पुलिस को सौंपा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.