मोतिहारी में सेवानिवृत्त जमादार की पीट-पीटकर हत्या, जानिए क्यों दिया घटना को अंजाम EastChamparan News
घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया। पट्टीदारों को आरोपित किया गया है। पुलिस टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव में सोमवार शाम सेवानिवृत्त जमादार अवध बिहारी सिंह की पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया। पट्टीदारों को आरोपित किया गया है। पुलिस टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।
सेवानिवृत्त जमादार की पत्नी राजकुमारी देवी के मुताबिक, पट्टीदार शंभू सिंह, संजीव सिंह, मुरारी सिंह, सुभाष सिंह समेत छह लोग दरवाजे पर पहुंचे और मारपीट की। विवाद शांत होने के बाद सभी अपने घर चले गए। शाम में पति मवेशी के बथान ( गोवास) पर जा रहे थे। इस दौरान आरोपितों ने फिर मारपीट की। इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे मौत हो गई। आरोप है कि पहले भी पति से मारपीट की गई थी। इस बाबत थाने में आवेदन दिया गया था। पुलिस रविवार को जांच करने आई थी। इस बीच सोमवार को हत्या कर दी गई।
पुराने विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट व फायरिंग
चनपटिया ( प. चंपारण) : थाना क्षेत्र की भैंसही पोखरिया पंचायत के आंबेडकर नगर में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने मारपीट और फायङ्क्षरग की। इसमें मोहन राम, वासुदेव राम, प्रमोद राम, सुनील राम और ढोंढा राम घायल हो गए। ढोंढा राम की बांह में गोली लगी। सुनील राम के सिर पर फरसा से गंभीर जख्म है। दोनों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी था। एसपी निताशा गुडिय़ा, एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने घटनास्थल पर जांच की और पुलिस पदाधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। घटना से तनाव है। पुलिस कैंप कर रही थी। घायल वासुदेव ने कहा कि गांव के शेख जमील समेत 50 -60 लोगों ने रविवार रात मारपीट व फायङ्क्षरग की।
एसडीपीओ ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व के प्रेम प्रसंग को लेकर दो परिवारों में विवाद था। वहींं, एसपी ने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से दो परिवारों में मारपीट हुई। पांच लोग घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है।